{"_id":"5d17b2f88ebc3e3ce721574e","slug":"15618342112-lakhimpur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर से मैलानी तक जुलाई के अंत तक दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर से मैलानी तक जुलाई के अंत तक दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने शनिवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं रेल यातायात के मामले में अपना जिला सबसे आगे होगा। उन्होंने सीतापुर मैलानी के बीच जुलाई के अंत तक ट्रेन संचालन शुरू होने के बारे में भी बताया।
सांसद ने बताया कि जिले के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय के करीब मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए शासन को जमीन का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही पलिया एवं निघासन में भी सौ बेड के अस्पताल का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि सीतापुर लखीमपुर के बजाय जुलाई माह के अंत तक सीतापुर मैलानी के मध्य एक साथ ट्रेन संचालन शुरू होने, पलिया एवं निघासन के बीच नई रेल लाइन बिछाए जाने, बेटियों को शिक्षित करने के लिए हर ब्लॉक में महिला डिग्री कॉलेज खोलने, बेलरायां पनवारी मार्ग को नेशनल हाइवे 731 की मंजूरी मिलने के बाबत जानकारी दी। वार्ता में सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, कुलभूषण सिंह, सांसद प्रवक्ता अंबरीष सिंह आदि मौजूद रहे।