फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हेलमेट नहीं लगाया तो आज से नहीं मिलेगा पेट्रोल

हेलमेट नहीं लगाया तो आज से नहीं मिलेगा पेट्रोल

Mon, 01 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगाया तो आज से नहीं मिलेगा पेट्रोल
लखीमपुर खीरी। यदि आप बाइक से बिना हेलमेट कहीं जा रहे हैं और पेट्रोल डलवाना है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंप पर आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। रविवार से ही शहर के पेट्रोल पंप पर यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने शहर के सभी पेट्रोल पंप के मैनेजरों के साथ बैठक कर उनको बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन फिर भी लोग अपने जीवन की परवाह नहीं कर रहे हैं। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने शहर के सभी पेट्रोल पंप के मैनेजरों को बुलाकर एक बैठक की। उन्होंने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्रों आदि को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रविवार से किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए आने वाले चालकों को पेट्रोल कतई नहीं दें। अगर कोई जबरदस्ती करता है तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दें। बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। बैठक में एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय, इंस्पेक्टर अपराध ओपी तिवारी, इंस्पेकटर राजपाल सिंह, रोडवेज चौकी प्रभारी दीपक कुमार राय सहित पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed