फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कम खरीद पर डीएम खफा, चार केंद्र प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

कम खरीद पर डीएम खफा, चार केंद्र प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 29 May 2019 08:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
कम खरीद पर डीएम खफा, चार केंद्र प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव बीतने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों/ अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजापुर मंडी स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्रों की प्रभारी सोनम सिंह और अमिता सिंह को कम खरीद करने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जबकि गुदरिया क्रय केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र और मैगलगंज क्रय केंद्र प्रभारी रामनरायन को भी कम खरीद करने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गेहूं खरीद की समीक्षा करने में पाया कि कुछ क्रय केंद्रों पर जानबूझकर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है, बल्कि किसानों को बहानेबाजी कर लौटाया जा रहा है। इसकी शिकायत भी किसानों ने डीएम से की थी। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न करने वाली एजेंसी एसएफसी के जिला प्रबंधक चौधरी मंसूर अहमद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय और एसएफसी के जिला प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला को कठोर चेतावनी देते हुए लक्ष्य के मुताबिक गेहूं खरीद कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि यदि लक्ष्य के अनुसार क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होती है, तो और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed