{"_id":"5ced85eabdec2207514f3cd5","slug":"15590702348-lakhimpur-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड खाली कराने पर आढ़तियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड खाली कराने पर आढ़तियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। मंडी समिति में किसानों के गेहूं खरीदने के लिए टिनशेड खाली करा दिए गए हैं। अब मंडी के आढ़तियों के टिनशेड को भी खाली कराने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर आढ़तियों ने हंगामा किया। आरोप है कि एक टिनशेड में केवल गल्ला व्यापारियों का ही गेहूं लगा हुआ है? उसको खाली कराया जाए।
मंडी समिति में दो सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर लगातार तौल जारी है। वेयर हाउस में जगह न होने के कारण मैनेजर ने एडीएम को पत्र लिखा था। एडीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मंडी सचिव को मंडी के टिनशेड खाली कराने की बात कही थी, जिसके बाद मंडी सचिव ने जहां फल व्यापारियों के टिनशेड खाली करा दिए। वहीं सब्जी आढ़तियों के आधे टिनशेड को खाली कराकर अब वह पूरा शेड खाली कराने की बात कह रहे हैं। इसपर मंडी के सब्जी आढ़तियों ने नाराजगी जाहिर की है। आढ़तियों का आरोप है कि पिछले दो साल से ही उनको यह समस्या आ रही है, इससे पहले भी गेहूं की खरीद होती थी, लेकिन उनके टिनशेड खाली नहीं कराए जाते हैं, लेकिन सचिव के मनमाने रवैये के कारण उनको दिक्कतें आ रही हैं। आढ़तियों ने बताया कि ईद सिर पर है, जिस कारण वह स्थल खाली नहीं कर सकते। उनके पीछे आने वाले मंडी के कर्मचारी लगातार उनको धमकी दे रहे हैं। जेसीबी चलाकर हटाने की बात कह रहे हैं। एक टिनशेड में गल्ला व्यापारियों का गेहूं लगा है। उसको न हटाकर उनकी आढ़त को हटाया जा रहा है जो गलत है। इस दौरान राकेश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रहमत अली, रिफाकत अली, राशिद, साबिर, मोहम्मद अली, फरजंद अली बुंदू मियां, अनवर अहमद, नसीर, छोटूराम, लईक सहित भारी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे।