{"_id":"5ced85e6bdec2207237e3726","slug":"1559070230920-lakhimpur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लगी आग से 20 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय लगी आग से 20 घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर के मजरा मटइया में खाना बनाते समय लगी आग से 20 घर जलकर राख हो गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
ग्रामसभा अभयपुर के मजरा गांव मटइया में मंगलवार की दोपहर गांव निवासी लेखराज के घर महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी बीच अचानक चूल्हे की आग भड़क उठी। हवा के झोंके से उठी चिंगारी ने चूल्हे के पास लगी टटिया को पकड़ लिया। देखते देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। इससे गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीण तेज हवा के चलते बेबस नजर आए और सबकुछ अपनी आंखों के सामने जलता देखते रहे। भीषण आग की जद मे आकर त्रिजुगी, मगरे, प्रहलाद, राजेश, शिवपूजन, छोटे लाल, चुन्नू, बिरजू, जगदीश, छंगा, बेचेलाल, लेखराज, राम भजन, रामपाल, ध्रुव कुमार, राममूर्ति सहित बीस लोगों के घर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन और दो पंपिंग सेट भी जल गए। इस आग से करीब 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना के बाद भी वही दमकल की गाड़ी के न पहुंचने के कारण लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की बात कही है।