{"_id":"5ced80fdbdec22071f56cf63","slug":"15590689736-lakhimpur-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर तक खंगाली नहर, बच्चे का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर तक खंगाली नहर, बच्चे का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ओयल के पास शारदा सहायक नहर में डूबे आठ वर्षीय बच्चे की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। गोताखोर सीतापुर जिले की सीमा तक नहर को खंगाल चुके हैं, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला है। उधर बच्चे के न मिलने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीखपुकार मची हुई है।
सोमवार को गांव पन्योरा निवासी जितेंद्र पासवान का आठ वर्षीय पुत्र अनुज गांव के ही दो साथियों के साथ गांव किनारे से निकली शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। नहाते समय अनुज गहरे पानी में बह गया। सूचना पर थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश कराई, लेकिन उसका शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शारदानगर से आठ गोताखोर बुलाए और उन्हें नहर में उतारकर दोबारा तलाश कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सीतापुर बॉर्डर तक नहर में बच्चे की तलाश की गई है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। पुलिस नहर की लगातार निगरानी भी रख रही है।