फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कोरम के अभाव में बैठक स्थगित, अनुमोदन लटके

कोरम के अभाव में बैठक स्थगित, अनुमोदन लटके

Tue, 28 May 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
कोरम के अभाव में बैठक स्थगित, अनुमोदन लटके
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर पालिका परिषद के मूल बजट और 14वें वित्त आयोग से मिली करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों की मंजूरी के साथ पेयजल, सफाई और चैती मेले के बजट की स्वीकृति अनुमोदन के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में 25 में से सिर्फ आठ सदस्य ही पहुंचे, जबकि 17 सदस्यों गायब हो गए। सभी सदस्यों के शाम तक फोन बंद और नेटवर्क कवरेज से बाहर बताते रहे।
विज्ञापन

निर्दलीय पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गईं थीं। अध्यक्ष मीनाक्षी और उनके पति वरुण अग्रवाल ने दिन रात जुटकर गोला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताया, लेकिन चुनाव बाद बोर्ड की बैठक बुलाई तो 25 में से 17 सदस्य गायब हो गए। वैसे तो खुलकर न तो कोई विरोध सामने आया है और न ही बैठक में न आने वाले सदस्यों से संपर्क हो पा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक कद्दावर नेता के साथ नैनीताल की झील में नहाते पालिका सदस्यों की फोटो वायरल होने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि अब नगर पालिका की राजनीति में कुछ न कुछ गर्माहट जरूर आएगी। सोमवार को होने वाली बैठक से 17 सदस्यों के न पहुंचने के मामले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस बाबत कुछ भी बोलने से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने इनकार कर दिया है। फिलहाल ऐसा पहली बार हुआ है, जब 17 सदस्य एक साथ बैठक से गायब हो गए। इससे माना जा रहा है कि विकास योजनाओं में अड़ंगा डालने की लिए राजनीतिक साजिश के तहत पालिका सदस्य बैठक से गायब हो गए, लेकिन इस बाबत पालिकाध्यक्ष कुछ भी बोलने से इनकार करती रहीं। कुल मिलाकर भाजपा का साथ लेते ही पालिकाध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन


कहीं गुटबाजी की रार तो नहीं
नगर में भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। कई कार्यक्रमों के दौरान भाजपा गुटों में बंटी नजर आ चुकी है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और वरुण अग्रवाल के सांसद के साथ पार्टी में शामिल हो जाने से वह भी गुटबाजी का ही मोहरा माने जा रहे हैं। नगर यह चर्चा आम है कि पालिका की बैठक न हो पाने के पीछे भी पार्टी के एक गुट का विरोध है। पार्टी के एक कद्दावर नेता की रार के चलते उन्हीं के इशारे पर सदस्य गायब हो गए हैं। अब देखना यह है कि सांसद अजय मिश्र टेनी मामले में हस्तक्षेप करते हैं या फिर अगली बैठक किस परिस्थिति में संपन्न हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ आठ सदस्य रहे मौजूद
सोमवार की बैठक में सदस्य रेनू भारती, अन्नू शुक्ला, शशिप्रभा तिवारी, अनीस अहमद खां, सुशील कुमार, पियूष मिश्र, नानकचंद वर्मा, राजेश कुमार वर्मा उपस्थित हुए, किंतु 17 सदस्य बैठक में नहीं आए। इससे बैठक स्थगित हो गई और छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी नहीं हो सकी।

पिछली बैठक की क्या रही स्थिति
नगर पालिका परिषद इससे पहले 15 नवंबर 2018 को बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें रेनू भारती, और हुस्ना को छोड़कर शेष 23 सदस्य उपस्थित हुए थे। इसके बाद 11 मार्च 2019 को बोर्ड बैठक होनी थी जो चुनाव आचार संहिता लगने के कारण स्थगित कर दी गई थी।

यह सदस्य रहे गायब
अचल अवस्थी, आशीष अवस्थी, हरिओम वर्मा, पंकज गुप्ता, आनंद सोनी, जमाल अहमद राइन, गुड़िया, संजय वर्मा, रचना जायसवाल, राजेश गुप्ता, मीरा उर्फ फातिमा, ममता कटियार, हर्ष अवस्थी, हुस्ना, फरहा नाज, सौरभ तिवारी, बीरेन्द्र कुमार सहित 17 सदस्य नदारद रहे।

पालिकाध्यक्ष करती रहीं इंतजार
नगर पालिका बोर्ड की बैठक पूर्वान्ह 11 बजे बुलाई गई थी। 24 मई को बैठक की सूचना ईओ ने भेजी थी। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल एक घंटे तक शेष सदस्यों का बैठक में आने का इंतजार करती रहीं, जब वह बैठक में नहीं आए तो उन्होंने कोरम पूरा न होने की बात लिखकर बैठक स्थगित कर दी गई।

इन बिंदुओं पर होनी थी बैठक
बैठक में पिछली कार्रवाई का पठन एवं पुष्टि, मूल अर्थ संकल्प, बजट 2019-20 स्वीकृतार्थ, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत प्रापत धनराशि के सापेक्ष कार्य प्रस्ताव स्वीकृतार्थ, नगर की सफाई, पेयजल व्यवस्था और मेला चैती 2019 के मेला बजट आदि स्वीकृत और अनुमोदन होना था।


पालिका के मूल बजट और विकास योजनाओं के लिए बैठक बुलाई गई थी, किंतु 17 सदस्य बैठक में नहीं पाए, जिससे कोरम के अभाव में बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। नगर के विकास के लिए होने वाली महत्वपूर्ण बैठक नहीं हो सकी। इसका दुख है। फिलहाल किस मजबूरी में सदस्य बैठक में नहीं आए, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही जल्द बैठक बुलाकर विकास योजनाओं को प्रस्तावित किया जाएगा।
मीनाक्षी अग्रवाल, अध्यक्ष-नगर पालिका परिषद, गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed