फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बांकेगंज-मैलानी के बीच सिग्नलिंग का काम अंतिम चरण में

बांकेगंज-मैलानी के बीच सिग्नलिंग का काम अंतिम चरण में

Tue, 28 May 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
बांकेगंज-मैलानी के बीच सिग्नलिंग का काम अंतिम चरण में
बांकेगंज। ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन के दौरान बांकेगंज और मैलानी के बीच चल रहे काम में सिग्नलिंग का काम अंतिम चरण में है। इस बीच जंगल से गुजरने वाले 16 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के किनारे केबिल बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद कनेक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

ऐशबाग से पीलीभीत के बीच रेलवे आमान-परिवर्तन में सीतापुर से लखीमपुर के बीच काम पूरा हो चुका है और सीआरएस ट्रायल भी हो चुका है। रेल विभाग ने कार्यदायी संस्था आरवीएनएल से लखीमपुर से मैलानी के बीच बाकी बचे काम को पूरा करने का लक्ष्य 31 मई निर्धारित किया गया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने रेलवे ट्रैक के अलावा बांकेगंज-मैलानी के बीच रूके पड़े सिग्नलिंग का काम लगभग पूरा कर लिया लिया है। सिग्नल के कनेक्शन के बाद टेस्टिंग 31 मई तक पूरी होने की संभावना है। यह काम पूरा हो जाने के बाद आरवीएनएल सीआरएस ट्रायल के लिए अनुरोध करेगी। रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बावजूद अब तक रेलवे स्टेशनों पर नागरिक सुविधाओं का काम पूरा नहीं हो सका है। रेलवे ट्रैक का काम पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था रेलवे स्टेशनों पर काम पूरा करने को फोकस करेगी ऐसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed