फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नहर से कार बरामद, दोनों युवकों का नहीं चला पता

नहर से कार बरामद, दोनों युवकों का नहीं चला पता

Fri, 01 Mar 2019 07:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
नहर से कार बरामद, दोनों युवकों का नहीं चला पता
खीरी टाउन। शारदा नहर में बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर गिरी कार और उसमें सवार दो बरातियों की तलाश में शुक्रवार को भी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। गोताखोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर कार तो बरामद कर ली, लेकिन शाम तक डूबे दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव सुल्तानपुर मजरा रायपुर से बरात बृहस्पतिवार की शाम रमही पुल होते हुए शारदानगर जा रही थी। बरात में शामिल एक कार शाम करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर गांव मझरा के पास शारदा नहर में गिर गई थी। कार में सवार छह लोगों में से चार लोग किसी तरह से तैर कर बाहर निकल आए , लेकिन शहनवाज (28) और जैद (32) लापता हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराने का प्रयास किया, लेकिन नहर का पानी अधिक ठंडा होने और अंधेरा होने के कारण गोताखोरों ने पानी में घुसने से हाथ खड़े कर दिए थे, जिससे नहर में तलाश नहीं हो पाई थी। इस पर पुलिस ने नहर पटरी के किनारे निगरानी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पुलिस 20 गोताखोरों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। गोताखोरों के अलावा गांव के तैराकों को भी नहर में उतारा गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। गोताखोरों ने करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर कार को खोज लिया, जिसे किसी तरह से पुलिस ने बाहर निकाला। शाम तक गोताखोर और तैराक गायब दोनों युवकों की तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण एक बार फिर सर्च अभियान को रोक दिया गया है। पुलिस शनिवार को भी तलाशी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


कार के गेट खुले और भरी हुई थी बालू
शारदा नहर से कार निकालने में पुलिस और गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद कार को बाहर निकाला जा सका। कार जब बाहर आई तो उसके दोनों गेट खुले थे। कार के अंदर बड़ी संख्या में बालू भरी हुई थी। लोगों की आशंका थी कि कहीं लापता युवक बालू के बीच तो नहीं दबे हैं, लेकिन जब पुलिस ने बालू हटाई गई, फिर भी युवक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा नहर से कार बरामद कर ली गई है। तमाम प्रयासों के बाद दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला है। सीतापुर बार्डर तक नहर की निगरानी की जा रही है। साथ ही सीतापुर पुलिस को भी सूचित किया गया है। शनिवार को भी तलाश कराई जाएगी।
- चंद्रकांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed