फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हक मिलने तक हड़ताल जारी रखने का एलान

हक मिलने तक हड़ताल जारी रखने का एलान

Fri, 08 Feb 2019 12:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
हक मिलने तक हड़ताल जारी रखने का एलान
लखीमपुर खीरी। सरकार की कार्रवाई का भय और मौसम के बिगड़े मिजाज के बावजूद शिक्षक-कर्मचारियों का जोश कम नहीं हुआ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें शिक्षकों की संख्या अधिक रही। दूसरे विभागों के कर्मचारियों की संख्या दूसरे दिन कम दिखाई दी।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित हुए। जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद पुष्कर ने कहा कि बुढ़ापे में पुरानी पेंशन ही सहारा है। इससे कम पर समझौता नहीं होगा। अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा होने तक हड़ताल, आंदोलन जारी रहेंगे। इसके लिए एकजुट होने का आह्वान किया। धरने में बलराम सिंह, सत्यभान वर्मा, प्रवीण प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए। उधर, बीआरसी छाउछ में ब्लाक अध्यक्ष रजनीश वर्मा और मंत्री आलोक मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने अपने शिक्षक साथियों से अपनी संख्या बल से अपने हक की चिंगारी को प्रचंड करने की अपील की।
विज्ञापन

मितौली। ब्लाक संसाधन केंद्र पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें अपने-अपने विद्यालय में ताला बंदी कर शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान जोश में आए शिक्षकों ने बीआरसी भवन पर ताला जड़कर नारेबाजी की। अनुदेशक और शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में ताला बंद देख बच्चों को विद्यालय के बाहर ही पढ़ाया। एबीआरसी राजेश पांडे, ओमप्रकाश वर्मा, विमल कुमार मिश्र, सवित कुमार मिश्र, दीपकमल, रंजना सिंह, अनुपमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। बीआरसी पसगवां में भी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास सिंह के नेतृत्व में बीआरसी पर शिक्षकों ने आंदोलन करते हुए पेंशन बहाली की मांग की। इस दौरान महामंत्री अरुण मिश्रा, मोहम्मद जफर, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश कुमार ने संबोधित किया।
पलियाकलां। बृहस्पतिवार को धरने पर भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। बीआरसी पर पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने भी शिक्षकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। बीआरसी परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला और मंत्री सर्वेश कुमार वर्मा ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन दिया। इस दौरान संरक्षक विजय मौर्य, अध्यक्ष राकेश यादव, मंत्री कपिल मिश्रा, संयोजक अजय यादव, धर्मेंद्र शर्मा, दीपेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। हड़ताल के दूसरे दिन बीआरसी बांकेगंज और कुंभी में धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी शिक्षकों ने कहा कि वन नेशन-वन पेंशन, पेंशन कोई भीख नहीं, यह अधिकार हमारा है के नारे लगाए। हड़ताल के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन बहाली न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने को अरविंद पटेल, सुनील कुमार, बीएल गौतम, दीपा राठौर, अर्चना दीक्षित, अनिरुद्ध, कमलेश कुमार् शामिल हुए।

सरकार चाहे तो उन्हें जेल भेज दे
शिक्षक आर-पार की लड़ाई के मूड में है। वन नेशन वन पेंशन नारों के साथ कहते दिखे कि पुरानी पेंशन बहाली के अलावा कुछ मंजूर नहीं। सरकार चाहे तो उनका वेतन काट ले या निलंबित कर दे या जेल में डाल दे। वह अपने हक की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

हड़ताली कर्मचारियों की सूचना शासन को भेजी
जूनियर शिक्षक संघ ने हड़ताल से बनाई दूरी
लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने एस्मा का उल्लघंन किया है, जिस पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। हड़ताली कर्मचारियों की विभागवार रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। विकास भवन के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं। जूनियर शिक्षक संघ ने भी हड़ताल से दूर रहने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए हैं। डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को बेसिक शिक्षा के 898, मंडी के एक, पीएमजेएसवाई के दो, माध्यमिक शिक्षा के 25, सिंचाई विभाग के 184 कर्मचारी/शिक्षक हड़ताल पर रहे। जनपद में कुल 15601 कर्मचारियों के सापेक्ष 1111 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिसकी सूचना शासन को भेजी गई है।


अनुदेशक और शिक्षामित्रों की लगेगी परीक्षा में ड्यूटी
लखीमपुर खीरी। शिक्षकों की हड़ताल के चलते बोर्ड परीक्षा में दिक्कतों की संभावना के मद्देनजर बीएसए ने अनुदेशक और शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही बोर्ड परीक्षा में सहयोग न करने वाले शिक्षकों की सूची सभी बीईओ से मांगी है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ से वार्ता की जा रही है, ताकि काम पर लौट आएं। बोर्ड परीक्षाओं में कोई व्यवधान नहीं आने देंगे। जरूरत पड़ी तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों की कक्षा निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed