{"_id":"5c5c2f1cbdec22737e6aff62","slug":"151549545244-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय बने नहीं और ओडीएफ घोषित हो गया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय बने नहीं और ओडीएफ घोषित हो गया गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। ईसानगर ब्लॉक के ग्रामसभा सरैंया कलां को स्वच्छ भारत मिशन के तहत भले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया हो लेकिन यहां शौचालय निर्माण में सुस्ती का आलम दिख रहा है। लोग आज भी खुले में शौच जाने को विवश है। जिन शौचालयों का निर्माण हो गया है वे भी गिरताऊ हाल में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल्दबाजी में ग्रामसभा को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है।
सरैयाकलां के मजरा टेडिया को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है, लेकिन यहां के लोग ज्यादातर अभी भी खुले में शौच जाने को विवश है। कागजों पर अधिकारी सभी शौचालय का निर्माण पूरे हो जाने की बात कर रहे हैं। जबकि गांव में दर्जनों शौचालय अधूरे पड़े है तो कहीं गड्ढे खोद कर छोड़ दिया गया है। गांव के श्रवण कुमार, बाबू राम पांडेय पुरषोत्तम लाल, अच्छेलाल, इंद्रजीत, भैरव प्रसाद पाठक, घसीटे, नरेश, मुरली, गोबरे, मुरलीलाल मिश्र, आशाराम मिश्र आदि आवेदन करने के बाद भी शौचालय से वंचित हैं। सरैया कला के ही गंगोत्री प्रसाद पांडेय का कहना है गड्ढे खुदवाकर छोड़ दिया गया है शौचालय कब बनेगा यह पता नहीं है।
बेसलाइन के हिसाब से शौचालय का निर्माण कराया गया अगर किसी पात्र को शौचालय नही मिला है तो सर्वे कराकर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
- प्रमोद कुमार एडीओ पंचायत ईसानगर