फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब पोस्टमैन के जरिए आपका बैंक-आपके द्वार

अब पोस्टमैन के जरिए आपका बैंक-आपके द्वार

Sat, 01 Sep 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अब पोस्टमैन के जरिए आपका बैंक-आपके द्वार
01एलकेएच15
विज्ञापन


अब पोस्टमैन के जरिए आपका बैंक-आपके द्वार
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का हुआ औपचारिक उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद सांसद अजय मिश्र टेनी ने प्रधान डाकघर में स्थापित बैंक का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता विधायक योगेश वर्मा ने की। डाक अधीक्षक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बैंक की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के उद्घाटन भाषण का सीधा प्रसारण भी किया गया। उद्घाटन के साथ ही बैंक ने विधिवत काम करना शुरू कर दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सरकार का मकसद सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पोस्टमैन के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना है। जिले में पायलट चरण में जिले के प्रधान डाकघर के अलावा गोला के मुख्य डाकघर, अजान, घरथनिया और ग्रंट नंबर 11 के उप डाकघरों में भी यह बैंक खोली जा रही है। इस बैंक के माध्यम से आम जनता बिना किसी कागजी औपचारिकता के शून्य बैलेंस से खोल सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग में यह बैंक मील का पत्थर साबित होगी और आम लोगों की बचत का एक माध्यम बनेगी। बैंकिंग प्रणाली के बेहद सरल होने से कम पढ़े लिखे लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बैंक काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बैंक की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के पहले ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 400 से अधिक खाते खुल चुके हैं। उद्घाटन के साथ ही यह बैंक खाते एक्टिवेट हो जाएंगे। जल्द ही जिले के 387 डाकघर बैंक सेवाएं शुरू कर देंगे। जिले के 26 पोस्टमैन और 461 ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से आम जनता तक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का लाभ पहुंचेगा। बैंक का आदर्श वाक्य है आपका बैंक आपके द्वार।
इस मौके पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पांच खाताधारकों को क्यूआर कार्ड, और सुकन्या समृद्धि योजना के खातेदारों को पासबुक भी सांसद ने वितरित कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा, प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर राम दुलारे बसंत, राजेश दीक्षित, पंकज सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, मोनिका निगम, आशीष कुमार, अंजली मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, समेत डाकघर के अधिकारी, कर्मचारी और और बैंक ग्राहक मौजूद रहे।


फोटो-01एलकेएच214


गोला गोकर्णनाथ। मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन विधायक अरविंद गिरि एवं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। डाक विभाग के अधिकारी रवि कुमार और अमित कुमार ने जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, डॉ. निर्मल सिंह, महेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed