{"_id":"5b843e9342c792464429f022","slug":"151535393427-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर 13,311 बहनों ने रोडवेज बस से की मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर 13,311 बहनों ने रोडवेज बस से की मुफ्त यात्रा
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27एलकेएच203
रक्षाबंधन पर 13311 बहनों ने रोडवेज बस से की मुफ्त यात्रा
लखीमपुर से 7723 और गोला से 5588 बहनों ने किया सफर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर रोडवेज बस से मुफ्त यात्रा की सौगात मिलने पर बहनों की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी ने इसका खूब फायदा उठाया। कुल 13311 बहनों ने लखीमपुर और गोला डिपो की बसों से यात्रा की।
एआरएम लखीमपुर एसपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर शनिवार की रात 12 बजे से महिलाओं के टिकट बनने बंद हो गए थे। रविवार को डिपो की 81 बसों से 7723 महिलाओं ने सफर किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसलिए बसों के 150 से अधिक फेरे लगवाए गए। रोजाना सौ फेरे ही लगते थे। एआरएम ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं ने करीब छह लाख रुपये की यात्रा की ।
गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो के केंद्र प्रभारी नंदलाल ने बताया कि निगम की 61 एवं 41 अनुबंधित बसों से 25 अगस्त की रात 12 बजे से रविवार शाम तक 5588 महिलाओं ने करीब चार लाख रुपये का सफर किया। उन्होंने बताया कि महिला यात्रियों के यात्रा का ब्यौरा उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को भी बसों के लिए मची रही मारामारी
रक्षाबंधन के बाद सोमवार को भी साधन के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। लखनऊ, सीतापुर आने वाले यात्री घंटो डिपो पर बसों का इंतजार करते रहे। डिपो प्रशासन उन्हें बस उपलब्ध नहीं करा सका। त्योहार के बाद सोमवार को ऑफिस आदि खुल जाने से डिपो पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई लेकिन बस न मिल पाने के कारण समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने की यात्रियों की मंशा धरी की धरी रह गई।