{"_id":"5b321b4b4f1c1b6d4d8b8a2a","slug":"151530010443-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुनाबाद फार्म के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुनाबाद फार्म के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Jun 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमुनाबाद फार्म के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
11 माह से बकाया मजदूरी दिलाने की मांग
रजागंज। जमुनाबाद राजकीय कृषि फार्म बीज एवं संवर्धन मुख्यालय पर 11 माह से बकाया मजदूरी भुगतान की मांग करते हुए मजदूरों ने प्रदर्शन किया और प्रबंधक से न्याय की गुहार लगाई है। डीएलसी पर कार्य कर रहे मजदूरों ने फार्म के प्रबंधक डीके सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है, रुपया न मिलने पर मजदूरों ने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है। बाबू सिंह, सुनासर, शत्रोहन, श्याम नारायण, रूपराम, राधेश्याम, जगन्नाथ, चमेली देवी, तारावती, शिवशरण, गोकर्ण प्रसाद, शिवकुमार, रामसेवक, हजारीलाल, गोकर्णप्रसाद, नत्थालाल, जानकीप्रसाद, दीनदयाल, रामेश्वर प्रसाद, जगदेव, रामचंद्र, इकबाल खान, हसीब, आसिफ, राजकुमार, रणवीर सिंह आदि ने बताया की एक वर्ष तक लगातार कार्य करने के बावजूद रुपया न मिलने से वह भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। कई बार संपर्क कर मजदूरी का रुपया दिलाए जाने पर आश्वासन मिला लेकिन बजट होने के बावजूद भुगतान न दिए जाने पर मजदूर लामबंद हो गए हैं। इस संबंध में जमुनाबाद फार्म प्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि जल्द ही चार्ज लिया है, मामला संज्ञान में आया है, सभी प्रखंड इंचार्ज से बकाया का हिसाब मांगा गया है। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा स्वीकृति मिलते ही मजदूरों का भुगतान शीघ्र कराया जाएगा।