{"_id":"5b2bf4544f1c1b6d4d8b7d0b","slug":"151529607252-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों में जेई की संभावना, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों में जेई की संभावना, आईसीयू में भर्ती
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो बच्चों में जेई की संभावना, आईसीयू में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित दो बच्चों में जेई की संभावना प्रतीत होने पर आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ा निवासी धीरेंद्र कुमार ने पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश और शहर के मोहल्ला बरखेरवा निवासी संजय कुमार ने सात वर्षीय पुत्र शिवम को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है जिनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने दोनों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बच्चों में जेई की आशंका जताई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जांच के लिए सैंपल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के बारे में जानकारी हो सकेगी।
बुधवार तक 50 बच्चे हुए भर्ती
आईसीयू वार्ड में दर्ज रिकार्ड अनुसार जनवरी माह से 20 जून तक कुल 50 बच्चे भर्ती हुए, जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई जबकि 19 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। वहीं 23 बच्चों की हालत ठीक हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
......
वर्जन
दो बच्चे आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, जिनके सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही बीमारी के बारे में बताया जा सकता है।
डॉ.आरके वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल