फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wheat procurement system fails

मंडी में गेहूं खरीद सिस्टम फेल, अस्पताल में हो रही वसूली

Thu, 17 May 2018 06:18 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
wheat procurement system fails
दौरे पर आईं प्रभारी मंत्री और समाज कल्याण अनुसूचित जाति जनजाति राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मंडी समिति और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां कई खामियां मिली। अस्पताल में वसूली की शिकायतें मिली तो गेहूं क्रय केंद्रों पर भी गड़बड़ी मिली। प्रभारी मंत्री ने एक दो किसानों को फोन करके क्रय केंद्रों की हकीकत भी जानी। तमाम गड़बड़ियां मिलने के बावजूद प्रभारी मंत्री की नजर में सब ओके ही मिला। मंत्री के दोनों निरीक्षणों की पेश है लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन


समय: 11.45 बजे
मंडी के केंद्र पर बिना किसान हो रही थी गेहूं खरीद
मंडी राजापुर में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी अचानक सबसे पहले पीसीएफ के क्रय केंद्र पहुंची। यहां गेहूं की तौल होती मिली, लेकिन मौके पर कोई किसान नहीं मिला। इस पर केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा, तो किसान के कहीं जाने की बात कही गई। तो प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए किसानों का सत्यापन करने के आदेश एसडीएम सदर और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को दिए।
विज्ञापन


समय: 11.55 बजे
लो, यहां तो बारदाना के अभाव में तोल बंद
प्रभारी मंत्री विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर पहुंची, जहां पर तौल बंद थी। केंद्र प्रभारी सोनम सिंह ने बताया कि बारदाना नहीं है, जिससे तोल नहीं हो पा रही है। यह जवाब सुनते ही प्रभारी मंत्री का पारा चढ़ गया, उन्होंने खरीद रजिस्टर चेक किया। इसमें दर्ज किसानों के मोबाइल नंबर पर फोन करके गेहूं बिक्री के बारे में जानकारी करनी चाही, तो उधर से बात करने वाली महिला ने जानकारी से इंकार कर दिया। इस पर प्रभारी मंत्री ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों का सत्यापन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय:12.15 बजे
जिला अस्पताल में बाहर से मंगवाई जा रही दवाइयां, वसूली भी हो रही
बुुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल पहुंची और मेडिकल पुरुष वार्ड देखा। उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल जाना। बुखार पीड़ित भर्ती लालपुर बेरिया निवासी राुल पुत्र राजकुमार, धौरहरा के वाली निवासी अंबुज अवस्थी, रमियाबेहड़ के पढुआ निवासी उमेश, देवरिया निवासी ज्ञान सिंह और सत्यप्रकाश ने दवाएं बाहर की लिखे जाने और स्टाफ द्वारा वसूली किए जाने की शिकायत की। वहीं बड़ागांव निवासी मदन अवस्थी ने एक्सरे कक्ष में सौ रुपये लिए जाने की शिकायत की। उसके बाद इमरजेंसी वार्ड पहुंची प्रभारी मंत्री ने गोली लगने से घायल पीड़ित राजू से उसकी तबियत के बारे में पूछा। इस पर राजू ने रोते हुए उन्हें सारा प्रकरण बताया और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने सीओ सिटी आरके वर्मा को बुलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
............
जेई वार्ड का निरीक्षण किए बगैर लौट गई प्रभारी मंत्री
जिला अस्पताल पहुंचते ही प्रभारी मंत्री ने जेई वार्ड के बारे में जानकारी ली, जिस पर साथ के लोगों ने कहा थोड़ी दूर पर होने की बात बताई। इस पर प्रभारी मंत्री मेडिकल और इमरजेंसी वार्ड का ही निरीक्षण कर लौट गईं।
........
आवारा कुत्तों की व्यवस्था करें सीएमओ
तीमारदारों के मरीजों ने प्रभारी मंत्री से जिला अस्पताल से लेकर महिला अस्पताल में आवारा कुत्तों के घूमते रहने की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को तलब कर आवारा कुत्तों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
......
सांसद बोले अच्छाई भी बताओ
मरीजों ने वार्ड में स्टाफ द्वारा पैसा लिए जाने और डॉक्टर के बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत पर मीडिया कर्मियों ने प्रभारी मंत्री से सवाल करने शुरू दिए। इस पर खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कमियां तो बता रहे हो, लेकिन केंद्र एवं प्रदेश सराकर ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए जिले में जो कार्य कराएं हैं उन्हें भी तो बताओ। प्रभारी मंत्री को अपने बीच पाकर अस्पताल में तीमारदारों ने एक्सरे और पैथालॉजी में हो रही धन उगाही की शिकायत की। इस पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा लोग जल्दी के चक्कर में स्वयं पैसा देते हैं। ऐसे में क्या किया जा सकता है।
प्रभारी मंत्री के जाते ही तलब हुए रेडियोलॉजिस्ट
16एलकेएच
प्रभारी मंत्री के सामने एक्सरे रूम में पैसा लेने की हुई शिकायत से अस्पताल की फजीहत होते देख सीएमएस सकते में आ गए और प्रभारी मंत्री के जाते ही सीएमएस ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रोहित पाठक को तलब करके फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक्सरे और अल्ट्रासाउंड रूम में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिलना चाहिए और न ही पैसा लिए जाने की शिकायत मिले। यदि दोबारा ऐसी कोई शिकायत मिली तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

बाक्स
मंत्री के जाते ही खत्म हो गई ऑक्सीजन आधे, घंटे तीमारदार भटके
16एलकेएच 10
लखीमपुर खीरी। सलेमपुर कोन निवासी भल्लर ने बुधवार को अपने 18 वर्षीय पुत्र सन्नूलाल की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सन्नूलाद्रो मनोरोगी बताया गया है। बताते हैं इस दौरान डॉक्टर ने उसे ऑक्सीजन लगा दी, लेकिन कुछ ही देर बाद सिलिंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसकी सूचना जब घरवालों ने इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ को दी तो उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने की बात कही। उधर सन्नूलाल की हालत बिगड़ने लगी। इस पर घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया तब जाकर कर्मचारियों ने सन्नूलाल को दूसरा सिलिंडर मंगाकर ऑक्सीजन लगाई।


मंत्री के निरीक्षण में यह भी रहे साथ
जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध नरेंद्र सिंह, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार सहित सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमएस डॉ.अरुण कुमार गौतम, एसीएमओ आदि।


...और मंत्री बोलीं, सबकुछ ठीक
दोनों निरीक्षण के बाद पत्रकारों ने मंत्री गुलाब देवी से निरीक्षण में मिलीं खामियों की बाबत सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि जब काम होता है तो कुछ कमियां भी रह जाती हैं। कमियां सुधारने के लिए ही उन्होंने निरीक्षण किया है। मंडी और अस्पताल में सबकुछ ठीक है। हां, कोई कमी है तो उसे ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed