{"_id":"5a0adda14f1c1bf2538bcc18","slug":"151510661537-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण में 1564 किसानों का कर्जा होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण में 1564 किसानों का कर्जा होगा माफ
Updated Tue, 14 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
फसल ऋण मोचन योजना के तहत चौथे चरण में 1564 लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इन किसानों के खाते में पैसा भेजने के लिए जिला स्तरीय समिति ने 10,25,09,063 रुपये की डिमांड शासन से की है। इस चरण को ही अंतिम माना जा रहा है, क्योंकि करीब 99 हजार किसानों का डाटा रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके बाद एनपीए खातों की ऋण माफी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि 2,14,231 किसानों का डाटा सत्यापन के लिए चुना गया था। डाटा के सत्यापन बाद तीन चरणों में 1,13,028 लघु एवं सीमांत किसानों का 7,47,15,83,985 रुपये कर्जा माफ किया जा चुका है। चौथे चरण में करीब 9300 किसानों का डाटा सत्यापन कराया गया, जिसमें 1564 किसान पात्र पाए गए। जिला कृषि अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि इनमें 1262 किसान ओबीसी/सामान्य हैं, जबकि 290 एससी और 12 एसटी वर्ग के हैं। कुल डाटा में से 99639 किसानों को अपात्र पाते हुए रिजेक्ट किया गया है, जिसमें 53,414 किसान ऐसे मिले हैं, जो संबंधित बैंक शाखा में प्रति भुगतान कर चुके थे। चौथे चरण में लाभान्वित किसानों को प्रमाण पत्र वितरण के बाद डीसीबी के 41350 एनपीए खातों के कर्जा माफी की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन