{"_id":"5a09d1cd4f1c1ba7678bb302","slug":"151510592973-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. इरा समेत अघ्यक्ष पद के सात उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. इरा समेत अघ्यक्ष पद के सात उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ा
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने वाले लोगों में लखीमपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इरा श्रीवास्तव और मोहम्मदी से कांग्रेस के आसिफ खां भी शामिल हैं। लखीमपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के एक, मोहम्मदी में दो, धौरहरा नगर पंचायत में दो, ओयल और खीरी में एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष के दस पदों के लिए 76 और सदस्य के 182 पदों के 1070 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की मान मनौव्वल के बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जाकर अपना नामांकन वापस ले लिया। अब लखीमपुर में अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। उधर, ओयल में निर्दलीय प्रत्याशी सुमन और खीरी टाउन में निर्दलीय उम्मीदवार अफसाना ने अपने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। इनमें किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि सदस्य पद के सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। नगर के 25 वार्ड सदस्य पद के लिए 137 लोगों ने नामांकन कराया था, जिसमें वार्ड चार से ममता, वार्ड आठ से उर्मिला देवी, 10 से सरला, 16 से निजामुद्दीन, 17 से मिंटू बाला, 19 से संजय सक्सेना और 24 से शबाना ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव में 25 सदस्य पद पर 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। मैलानी से अध्यक्ष पद पर आठ और 12 वार्डों में सदस्य पद पर 83 लोगों ने नामांकन कराया था, जिसमें वार्ड दो से सुंदरलाल और वार्ड छह से ऊषा ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
मोहम्मदी। नाम वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों के नाम वापस ले लेने से अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बरवर नगर पंचायत में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिसमें आसिफ खां और जफर मंसूरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उधर, कस्बा बरबर में किसी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने से आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
धौरहरा। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन कराया था, जिसमें एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। सोमवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन वापस लेने से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सोमवार को दो निर्दलीय प्रत्याशी शहनाज बानो और सुहेला खान ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए।
पलियाकलां। अध्यक्ष पद के किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह यहां पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि सभासद पद पर 13 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया है, जिससे अब 25 वार्डों में केवल 157 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गए हैं।
अध्यक्ष पद के 10 पदों के लिए 76 प्रत्याशी मैदान में
निकाय नामांकन वापसी बचे प्रत्याशी
लखीमपुर 09 01 08
गोला 11 00 11
मोहम्मदी 07 02 05
पलिया 05 00 05
खीरी टाउन 13 01 12
ओयल 07 01 06
धौरहरा 12 02 10
सिंगाही 03 00 03
मैलानी 08 00 08
बरबर 08 00 08
---------------------------------------------------------
योग 83 07 76
----------------------------------------------------------
सदस्य के 182 पदों के लिए 1070 मैदान में
निकाय वार्ड नामांकन वापसी बचे प्रत्याशी
लखीमपुर 30 213 11 202
गोला 25 136 07 129
मोहम्मदी 25 124 08 116
पलिया 25 164 13 151
खीरी टाउन 16 120 00 20
ओयल 11 58 01 57
धौरहरा 14 90 02 88
सिंगाही 13 73 04 69
मैलानी 12 83 02 81
बरबर 11 57 00 57
--------------------------------------------------------
योग 182 1125 55 1070