फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई

सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई

Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिले की कोतवाली गोला, थाना मितौली क्षेत्र, मोहम्मदी, अलीगंज और गोला गोकर्णनाथ थाना हैदराबाद में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे है।
पहला हादसा शनिवार की शाम गोला कोतवाली क्षेत्र में हुआ। इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव चौरठिया निवासी शिवराम का पुत्र ओमकार (35 साल) शाम करीब पांच बजे मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पैदल बम्हनपुर जा रहा था। रास्ते में नहर पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मितौली। दूसरा हादसा पिपरझला-हरगांव मार्ग पर ऊसरी गांव के पास हुआ। सीतापुर जिले की महोली कोतवाली के कस्बा बड़ागांव निवासी सचिन (24 साल), बिलग्राम (हरदोई) निवासी महेंद्र (30 साल) एक बाइक पर सवार होकर मितौली थाना क्षेत्र के गांव दतेली खुर्द जा रहे थे। पिपरझला-हरगांव मार्ग पर ऊसरी गांव के पास सचिन की बाइक सामने से आ रहे थाना क्षेत्र के चटौरा गांव के निवासी अंकित (26 साल) की बाइक से टकरा गई। हादसे में बड़ागांव निवासी सचिन की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित और महेंद्र को एंबुलेंस से मितौली सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ ओपी रजक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुईं दोनों बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मोहम्मदी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदी सराय के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गांव का उमर बेग (20 साल) बाइक से मां ईशान खातून और बहन को मौसी के घर गांव अमीर नगर छोड़कर वापस लौट रहा था। तभी रविवार तीन बजे के करीब गोला मार्ग पर दून पब्लिक स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक की नानी अहनवी बेग, मां ईशान खातून और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के पिता मोइनुद्दीन के अनुरोध पर लाश का पंचनामा भरकर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया है। परिवार ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।



अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौरठिया निवासी एक बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के चौरठिया निवासी ओमकार (32) शनिवार की शाम बाइक से नहर रोड होते हुए बम्महनपुर गांव दवाई लेने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। जोरदार भिड़ंत से बाइक सवार ओंमकार गंभीर घायल हो गए। घटना होते ही चालक मय ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले ओमकार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लिए जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



गोला गोकर्णनाथ।
थाना हैदराबाद के ग्राम कोर्रैया निवासी 35 वर्षीय रामू की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर फर्रुखाबाद गया था।
घटना तीन नवंबर की रात हुई। जानकारी के मुताबिक रामू अपनी पत्नी और गांव के अन्य कई लोगों के साथ गांव के ही आशाराम की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घटिया घाट गंगा स्नान के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक रामू ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रॉली के पहिए से कुचलकर उसकी मौत हो गई। शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना पुलिस ने रामू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। गांव में शव आने पर कोहराम मच गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक से मुआवजे की मांग को लेकर रामू का परिवार, रिश्तेदार और गांव के अन्य लोगों ने शव उठाकर बस्ती पीलीभीत नेशनल हाईवे को जाम करने की कोशिश की, लेकिन हैदराबाद पुलिस के दो सिपाहियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस पर आक्रोशित लोगों ने गांव के रास्ते में ही जाम लगा दिया। बमुश्किल पुलिस कर्मियों ने शव को वापस कर अंतिम संस्कार कराया। मृतक रामू अपने पीछे पत्नी, चार बेटी और एक पुत्र को छोड़ गया है।




निघासन।
थाना निघासन क्षेत्र के गांव ठाकुरपुरवा निवासी बंधा ने बताया कि उनका बड़ा भाई मनीराम(45), शंभू और प्रमोद के साथ रविवार सुबह करीब सात बजे गांव बैलहा के पास गन्ना भरने गया था। गन्ना भरकर खेत से निकालते समय खेत की मेड़ पर डनलप का पहिया चढ़ गया, जिससे लगे झटका लगा और मनीराम डनलप के नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया, जहां पर डाक्टर ने मनीराम को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी पुष्पा, बच्चे रमाशंकर, अजय समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed