फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नगरीय निकाय के नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

नगरीय निकाय के नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

Fri, 03 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नगरीय निकाय के नामांकन आज से, तैयारियां पूरी
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चार नवंबर शनिवार से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। नामांकन स्थलों का निर्धारण पहले ही हो चुका है। शुक्रवार को नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग कर दी गई। लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे, बाकी सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के नामांकन संबंधित तहसीलों में होंगे। कलक्ट्रेट परिसर और तहसीलों में बैरीकेडिंग कर नामांकन स्थलों को घेर दिया गया है ताकि वहां अधिक भीड़ न जमा हो सके।


गोला और मैलानी का नामांकन तहसील में
गोला गोकर्णनाथ। रिटर्निंग ऑफीसर/एसडीएम योगानंद पांडे ने बताया कि गोला और मैलानी के नामांकन के लिए तहसील में बैरीकेड़िग बनाई गई, ताकि नामांकन दाखिल करने वालों को असुविधा न हो। गोला नगर पालिका परिषद में वार्ड सदस्यों के पांच काउंटर और अध्यक्ष पद के लिए एक काउंटर बनाया गया है। जबकि मैलानी के लिए अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के लिए एक-एक काउंटर की स्थापना की गई है। तहसील में नामांकन तक पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

पलियाकलां। नगर पालिका चुनाव के लिए शनिवार को तहसील परिसर में नामांकन होगा। पालिकाध्यक्ष के लिए परगना मजिस्ट्रेट के कक्ष में नामांकन लिया जाएगा, जबकि सदस्यों के लिए पांच अलग अलग कमरे निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में हैं चार नगर पालिका, छह नगर पंचायतें
नगर पालिका वार्ड
लखीमपुर 30
गोला 25
पलिया 25
मोहम्मदी 25

नगर पंचायत
खीरी टाउन 16
सिंगाही 13
ओयल 11
धौरहरा 14
मैलानी 12
बरबर 11

तीसरे चरण का चुनाव कार्यक्रम
नामांकन चार नवंबर से 10 नवंबर तक
समय पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से
नामवापसी 13 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन 14 नवंबर 11 बजे से
मतदान 29 नवंबर, सुबह सात बजे से पांच बजे तक
मतगणना 01 दिसंबर 2017, सुबह आठ बजे से

डीएम ने स्थापित किया कंट्रोल रूम
डीएम आकाशदीप ने नगर निकाय चुनाव के लिए जिला स्तर पर कलक्ट्रेट स्थित ई-गर्वेनेंस सेल कक्ष संख्या 14 में कंट्रोल रूम और शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम लगातार क्रियाशील रहेगा। प्रकोष्ठ के सुचारू रूप से संचालन के लिए तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम और शिकायत प्रकोष्ठ से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण का कार्य सहायक श्रमायुक्त अखलाक अहमद और प्रभारी अधिकारी के सहयोग के राजनरायन वर्मा अध्यापक जीआईसी रहेंगे।

पहली पाली में सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक सहायक चकबंदी अधिकारी सुशील कुमार, चकबंदी लेखपाल मनीष कुमार, सफाई कर्मी अनीस अहमद और नीरज यादव ड्यूटी करेंगे। दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से रात 10 बजे तक सहायक चकबंदी अधिकारी अरविंद कुमार, डायट के नीरज श्रीवास्तव, लिपिक चकबंदी कार्यालय अभिषेक दीक्षित, सफाई कर्मी नरेश कुमार और रामसरन ड्यूटी करेंगे। तीसरी पाली में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सहायक चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, चकबंदी लेखपाल शुभम, सफाईकर्मी गंगाराम ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed