फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बदलता खान-पान, तनाव बिगाड़ रहा दिल की सेहत

बदलता खान-पान, तनाव बिगाड़ रहा दिल की सेहत

Fri, 29 Sep 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बदलता खान-पान, तनाव बिगाड़ रहा दिल की सेहत
heart attack
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

विश्व हृदय दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला अस्पताल सभागार में गोष्ठी हुई। इस दौरान मौजूद लोगों को हृदय रोग से बचाव व उसकी पहचान आदि के बारे में जानकारी दी गई।

गोष्ठी की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. अरुण कुमार गौतम ने की। उन्होंने बताया कि बदलता खान-पान व बढ़ता तनाव दिल की सेहत बिगाड़ रहा है। हृदय रोग से बचने के लिए खान-पान सही रखें व शारीरिक श्रम करते रहें। एनसीडी सेल के नोडल अधिकारी डॉ. रवींद्र शर्मा ने लोगों को इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। वहीं फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली से इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने तीस की उम्र पार कर चुके लोगों को बीपी आदि की नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में डॉ. चंदानी, चीफ फार्मासिस्ट डॉ. अखिलेश शर्मा, फार्मेसी अधिकारी डा. एस प्रसाद गौतम, राकेश गुप्ता, मेटर्न इलीन जार्ज, स्टाफ नर्स मोनिका लॉयल, मनीषा, नीरज, मयंक, सईद, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोग से बचाव
1. नियमित व्यायाम करेें, इससे ह्दय की मांस पेशियां मजबूत होती हैं।
2. व्यायाम से रक्त धमनियों की सूजन कम होती है व लचीलापन बना रहता है।
3. प्रतिदिन कम से कम दो किलोमीटर जॉगिंग करें, इससे वजन व उच्च रक्तचाप कम होता है।

यह न करें
1. पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करें।
2. ताजे फल, सब्जियां, दाल का प्रयोग करें।
3. एक दिन में सात ग्राम से अधिक नमक का प्रयोग न करें।
4. तंबाकू, मांस में रेट मीट व मदिरा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed