फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मां के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

मां के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

Fri, 22 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मां के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर
मां के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर नवरात्र का व्रत शुरू किया। शहर के देवी मंदिरों के अलावा सार्वजनिक पूजा पंडालों में भव्य देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा दिन मंदिर घंटा घड़ियाल और मां के जयकारों से गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र के चलतेे जिले भर में संपूर्ण वातावरण देवी भक्ति से सराबोर रहा।
विज्ञापन

शहर के सबसे प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। महिलाओं ने मां की धूप दीप, नारियल व मिष्ठान आदि से पूजा की और श्रंगार सामग्री अर्पित की। शीतला देवी मंदिर, वंकटा देवी मंदिर व भुइयां माता मंदिर में भी दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कलश स्थापना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया।
विज्ञापन

मैगलगंज। कस्बे में नवरात्र के पहले दिन सिद्धेश्वरी देवी आश्रम, हरिश्चंद्र लाल मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर व मांढ़िया घाट में स्थापित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वही हिमांचल से आई ज्वालाजी की अखंड ज्योति के भी दर्शन लोगों ने किया। बेलरायां। शारदीय नवरात्र के चलते वन विभाग के संतोषी माता मंदिर, चीनी मिल के शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित शिव मंदिर, क्लेश हरण मंदिर, भृतहरिनाथ मंदिर, राधा किशन मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार में खुशहाली की कामना की। बेलरायां रेलवे स्टेशन रोड के स्थित शिव मंदिर में दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना मंदिर के पुजारी बालकराम तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बिझौली स्थित भगवती माता मंदिर फकीर बाबा स्थित दुर्गा मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर ज्योति प्रज्ज्वलित की।
बांकेगंज। शारदीय नवरात्र में 30वें दुर्गा पूजा समारोह के मौके पर बांकेश्वर महादेव व राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सजे पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना से पहले महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख खीरी ब्रांच नहर पहुंची जहां से कलश में जल भरकर मां के जयकारे लगाते बालाजी महाराज दरबार में माथा टेकने के बाद मंदिर पहुंची और कलश स्थापित किए। पंडित कुसुम कुुमार शास्त्री ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना करने के बाद मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की।

कन्याओं और महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मैलानी।
रामपुर फुलहिया के ग्रामीणों ने नवरात्र के मौके पर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा रामपुर फुलहिया गांव से चलकर मैलानी के मां काली मंदिर, राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर से होकर राजामंडी, नकहाघाट होते हुए वापस रामपुर फुलहिया पहुंचकर समाप्त हुुई। कलश यात्रा में भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा, राम दुलारे, वीरेंद्र, रामू, गोवर्धन, दूधनाथ, विनोद कुुमार, दया शंकर आदि शामिल हुए।


सांसद ने किया नौ दुर्गा पूजा का शुभारंभ
निघासन।
गांव गौरिया में विभिन्न जगहों पर जहां मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है। वहीं देवी मंदिरों को भक्तों ने आकर्षक ढंग से सजाया हुआ है। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। गौरिया गांव में तृतीय मां दुर्गा पूजन के अवसर पर सजाए गए भव्य पंडाल में सांसद अजय मिश्र टेनी ने पहुंचकर दीप जलाकर मां दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयप्रकाश, ग्राम प्रधान प्रमोद मौर्य, संजय सिंह सहित कमेटी के कमर अहमद, महेश गुप्ता, कुशमे मौर्य, रामपाल मौर्य, राम समुझ आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सांसद मिश्र ने रमियाबेहड़ में आयोजित मां दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed