{"_id":"59451dde4f1c1ba4668b4751","slug":"151497701854-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़-जलभराव से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़-जलभराव से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेवागंज खीरी (लखीमपुर खीरी)। विकास खंड फूलबहेड़ के ओरहना ग्रामसभा के हाजीपुरवा मुस्लिमनगर बस्ती में जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर शनिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि जब वह समस्या को लेकर ग्राम प्रधान के निवास पर पहुंचीं तो उनके प्रतिनिधि ने अभद्रता की। प्रधान शमिमुननिशा के प्रतिनिधि देवर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं सदर कोतवाली पहुंचीं और समाधान दिवस में तहरीर दी।
ओरहना ग्राम सभा के हजीपुरवा मुस्लिमनगर बस्ती के सैकड़ों लोग शनिवार को जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान की चौखट पर पहुंचे और नाली खड़ंजा आदि लगवाने की मांग की। इस बीच किसी बात को लेकर प्रधान के प्रतिनिधि राशिद और बस्ती के लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने महिलाओं से बदसलूकी की। इससे नाराज महिलाएं पुलिस चौकी पहुंचीं और हाईवे पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। पुलिस कर्मियों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए समाधान दिवस में शिकायत की नसीहत दे उन्हें टरका दिया। नाराज महिलाएं शिकायत लेकर सदर कोतवाली पहुंची। समाधान दिवस में बैठे एसडीएम सदर आलोक वर्मा ने समस्या के जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। शिकायतकर्ताओं में सबीना, बेबी, साबिरा, नफीस, किस्मतुन, सबाना, नाजीरा, साबरुन, सलमा, खलिकुन, रेशमा, जरीना, सिम्मी आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
000000000000000
वर्जन.....
खनन पर रोक के चलते बस्ती में नाली खड़ंजे का काम नहीं हो सका था। बदसलूकी का आरोप झूठा है, जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।
राशिद, प्रधान प्रतिनिध