{"_id":"600476e08ebc3e2e7117b919","slug":"150-samples-from-five-regions-sent-to-bareilly-to-investigate-bird-flu-lakhimpur-news-bly434052215","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच क्षेत्रों से 150 सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए बरेली भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच क्षेत्रों से 150 सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए बरेली भेजे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बर्ड फ्लू को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 150 सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई लैब में भेजे गए हैं। यह सैंपल पशु चिकित्सालय संपूर्णानगर, फूलबेहड़, भीरा, मोहम्मदी और निघासन क्षेत्रों से लिए गए हैं, क्योंकि इन्हीं क्षेत्रों में कई कौए मृत पाए जा चुके हैं, जबकि दो दिन पहले भोपाल की लैब भेजे गए कौओं की रिपोर्ट आने का पशु पालन विभाग के अधिकारी इंतजार कर रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. टीके तिवारी ने बताया कि संपूर्णानगर, फूलबेहड़, भीरा, मोहम्मदी और निघासन क्षेत्रों में विशेष रूप से अभियान चलाकर पोल्ट्री फार्मों से 50 मुर्गियों का सीरम बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा 50-50 क्लोएकल और नेजल सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली की लैब भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बरेली लैब से कोई बर्ड फ्लू की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं भोपाल भेजे गए मृत कौओं के सैंपल की रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल जनपद में बर्ड फ्लू के खतरे जैसी कोई बात नहीं है। पशुपालन विभाग और वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा जलाशय पक्षी अभ्यारण समेत प्रवासी पक्षियों के ठिकाने वाले जलाशयों और निजी मुर्गी फार्मों का लगातार सर्वे किया जा रहा है। लोगों को बर्ड फ्लू के बारे में आवश्यक जानकारी दी जा रही है।