फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाथी ब्रांड बेसन पर लगा प्रतिबंध

हाथी ब्रांड बेसन पर लगा प्रतिबंध

Thu, 11 Apr 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
हाथी ब्रांड बेसन पर लगा प्रतिबंध
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शहर से सटे गांव सैधरी स्थित कन्हैया फूड प्रोडक्ट्स के बने हाथी ब्रांड बेसन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। लैब जांच में बेसन को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित करार दिया गया, इसमें अखाद्य रंग मिटेनियल यलो मिलाया जा रहा था। इसके अलावा अमेठी के जगदीशपुर स्थित सुल्तान इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित रंगीन कचरी और लखनऊ के आलमबाग स्थित गोविंदा फूड्स द्वारा निर्मित मुस्कान ब्रांड नमकीन में भी अखाद्य रंगों की मिलावट पाई गई, जिससे इनकी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। खाद्य पदार्थों को आकर्षक बनाने के लिए रंगों का प्रयोग बढ़ रहा है, जिसमें खाद्य रंगों के बजाय अखाद्य रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। इन अखाद्य रंगों से मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो रहा है, जिससे आमजन अभी अंजान हैं। अभिहीत अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि हाथी ब्रांड बेसन का नमूना तिकुनिया के सेहनखेड़ा निवासी अनवार खां और अच्छन खां की दुकान से लिया गया था, जिसकी लैब रिपोर्ट मार्च में प्राप्त हुई। रिपोर्ट में हाथी ब्रांड बेसन को मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित बताया गया है। साथ ही नमूने को मिथ्याछाप और अधोमानक पाया गया। इसकी सूचना संबंधित व्यापारी को भी दी जा चुकी है, जिसके बाद अब हाथी ब्रांड बेसन के निर्माण और बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। समस्त व्यापारियों को इस ब्रांड के बेसन की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका अनुपालन कराने के लिए समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि निर्माता फर्म कन्हैया फूड को हाथी ब्रांड बेसन बैच नंबर एफईआर 2019 की बिक्री और निर्माण बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बिक्री बंद कराने के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed