{"_id":"5c5c2f04bdec224b6e13a17d","slug":"141549545220-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख ने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख ने पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक की महिला प्रमुख ज्ञान देवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार दोपहर उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह को शपथ-पत्र भेजकर इस्तीफा मंजूर करने का अनुरोध किया। क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य न करा पाने से क्षुब्ध प्रमुख ने तीन साल बीतने से पहले ही अपना पद त्याग दिया। उनके इस्तीफे के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में ज्ञान देवी ने एक शपथ-पत्र दिया है। शपथ-पत्र में उन्होंने वैसे तो स्वास्थ्य कारणों से क्षेत्र पंचायत में कार्य न कर पाने का कारण बताया गया है। लेकिन इसकी वजह कुछ और ही है। सूत्रों की मानें तो ज्ञान देवी के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने के एक साल बाद सूबे में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होने के बाद से ही इनके इस्तीफे के कयास लगने शुरू हो गए थे। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता आजम खां के करीबी कस्बा मैलानी निवासी और सपा के जिला महासचिव नरेश यादव की मां ज्ञान देवी ने 18 मार्च 2016 को बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली थी। जिले में रसूखदार नेताओं में गिने जाने वाले नरेश यादव की मां सपा शासनकाल में बांकेगंज ब्लॉक की प्रमुख और उनकी पत्नी अनीता यादव मैलानी नगर पंचायत की चेयरपर्सन रहीं। वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव में अनीता यादव पलिया विधानसभा क्षेत्र सीट से सपा के टिकट पर दमदार उम्मीदवार थीं, लेकिन सपा-कांग्रेस गठबंधन से पलिया विधानसभा क्षेत्र की सीट कांग्रेस के हिस्से में चली गई।
स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिया इस्तीफा
ब्लॉक प्रमुख ज्ञान देवी ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस्तीफा दिया है। वह महसूस कर रही थीं कि वह बीडीसी सदस्यों के मन मुताबिक काम नहीं कर पा रही थीं, जिससे विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ-पत्र के जरिए इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन
इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज
बांकेगंज ब्लॉक की प्रमुख ज्ञान देवी के बुधवार इस्तीफा देने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं है। ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी पर बैठने के लिए भाजपा के बीडीसी मेंबरों ने अभी से अपनी गोटें बिछानी शुरू कर दी है। वह क्षेत्रीय विधायक से लेकर भाजपा आलाकमान के नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। साथ ही संबधित दावेदारों ने बीडीसी मेंबरों से भी नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं।
इस्तीफा स्वीकृत कर डीएम को भेजा जाएगा
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्हें ब्लाक प्रमुख बांकेगंज का इस्तीफा मिल गया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से त्याग पत्र दिया है, जिसे स्वीकृत कर अपर मुख्य अधिकारी के माध्यम से अगली कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा जाएगा।