{"_id":"5c2766c9bdec222d51418a20","slug":"141546086089-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों की किसी भी मंडी में किसान बेच सकेंगे अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों की किसी भी मंडी में किसान बेच सकेंगे अनाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (ई-नेम) के तहत अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तीन प्रदेशों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आनलाइन खरीद-फरोख्त को मंजूरी दे दी है। इससे कोई भी किसान लखीमपुर की मंडी से ही प्रदेश या दूसरे प्रदेशों की किसी मंडी में अच्छा भाव देखकर आनलाइन अनाज, सब्जी, फल आदि की बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए व्यापारियों को यूनीफाइड लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जिससे एक ही लाइसेेंस पर व्यापारी तीन राज्यों की किसी भी मंडी में व्यापार कर सकेगा। योजना से लाभान्वित करने के लिए किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।
जनपद की पांच मंडियां लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी, पलिया और तिकुनिया को ई-नेम पोर्टल से जोड़ा जा चुका है। लखीमपुर मंडी समिति में ई-नेम पोर्टल पर 68 हजार किसानों को पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही 20 ट्रांसपोर्टर भी पंजीकृत किए गए हैं। अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इन मंडियों को हाईटेक करने की जरूरत है, जिसके लिए मंडियों को आठ-आठ कंप्यूटर सिस्टम और आपरेटर मुहैया कराए जाएंगे। दूसरे जिले या दूसरे राज्यों की मंडियों में अनाज बेचने के लिए व्यापारियों को यूनीफाइड लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जिसमें अब तक लखीमपुर मंडी के पांच व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। किसान स्वयं ई-नेम के जरिए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की मंडियों में अपनी उपज की बेच सकता है। इसके लिए किसानों को ई-नेम पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इच्छुक किसान ई-नेम से उपज बेचने के लिए मंडी सचिव से संपर्क कर सकते हैं।
अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा मिलने से किसानों को उपज का सही दाम प्राप्त हो सकेगा। लखीमपुर मंडी में इस पर काम शुरू कर दिया गया है, जिसमें 10 क्विंटल टमाटर की बिक्री उत्तराखंड की रुद्रपुर मंडी के व्यापारी को की गई है। 31 दिसंबर तक यूनीफाइड लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
संतोष कुमार यादव, मंडी सचिव