फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अधिकारियों को चेतावनी, कार्यकर्ताओं की न करें उपेक्षा

अधिकारियों को चेतावनी, कार्यकर्ताओं की न करें उपेक्षा

Fri, 28 Dec 2018 10:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को चेतावनी, कार्यकर्ताओं की न करें उपेक्षा
लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा 15 जनवरी से 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। पदाधिकारियों को इसकी जानकारी प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में दी। उन्होंने जिला प्रशासन को कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करने के लिए चेताया भी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को भी जनता का कार्य प्राथमिकता के साथ करने की चेतावनी दी। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। खीरी लोकसभा प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की हैं। जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा विशाल संगठन होने के साथ पारिवारिक ढंग से कार्य करके कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं उनके हित की चिंताओं के लिए काम करती है। बैठक में सदर विधायक योगेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, गोला विधायक अरविंद गिरि, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, किरन अग्रवाल, कुमुदेश शंकर अग्रवाल, रमेश चंद्र मिश्रा, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
सैनिक सम्मान अभियान, मेरा परिवार- भाजपा का परिवार हो, कमल ज्योति संदेश सम्मेलन के तहत लाभार्थी सम्मान सम्मेलन, 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिनिर्वाण दिवस पर समर्पण दिवस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed