{"_id":"5b8c279142c792464f497f77","slug":"141535911825-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने एससी एसटी एक्ट पर नहीं बना कोई नया कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने एससी एसटी एक्ट पर नहीं बना कोई नया कानून
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा ने एससी एसटी एक्ट पर नहीं बनाया कोई नया कानून
विरोधी कर रहे दुष्प्रचार: सांसद अजय मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। खीरी सांसद ने रविवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में खीरी लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को एससी एसटी एक्ट को लेकर विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार से सजग रहने की नसीहत दी।
खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एससी एसटी एक्ट को लेकर कोई भी नया कानून नहीं बनाया है, बल्कि यह कानून 1950 में बना था। विरोधी सोशल मीडिया पर इस एक्ट का दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिससे सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर इनसे लाभान्वित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर गरीबों को घर, बिजली, इलाज आदि का लाभ दिलाने के लिए निरंतर काम कर रही है। डाकघर जो निष्क्रिय हो चुके थे उन्हें बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है। इससे लोगों को आधार नंबर से ही लेनदेन की सुविधा मिलेगी। बैठक में सदर विधायक योगेश वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जितेंद्र त्रिपाठी, दीपक तलवार, अरविंद सिंह, संजय कुमार, अंबरीष सिंह, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।