{"_id":"5b8bd42042c792463a2e6221","slug":"141535890464-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नियत से घुसे युवक को घर वालों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की नियत से घुसे युवक को घर वालों ने दबोचा
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को घर वालों ने दबोचा
खीरी टाउन। मोहल्ला बुखारी टोला में चोरी करने की नीयत से घुसे एक युवक को घर वालों ने पकड़ लिया। बाद में युवक को पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला बुखारी टोला निवासी नईम बेग उर्फ खम्मन ने बताया कि परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात किसी समय एक युवक घर में घुस आया और पास में सो रही पुत्री के पैर से पायल निकालने की कोशिश करने लगा। इसी बीच पुत्री की आंख खुल गई। पुत्री के शोर करने पर लोग जाग गए, जिस पर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, आरोपी को दबोच लिया। बाद में यूपी 100 पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो