{"_id":"5b8835c742c79246627ac276","slug":"141535653319-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में छह रूटों पर फर्राटा भरेंगे टेंपों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में छह रूटों पर फर्राटा भरेंगे टेंपों
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में छह रूटों पर फर्राटा भरेंगे टेंपो
नगरपालिका ने रूटों का किया निर्धारण
30 एलकेएच 4
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के छह रूटों पर अब टेंपो चलेंगे। नगरपालिका ने इसके लिए रूटों का निर्धारण कर दिया है। बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिसर में एसडीएम सदर ने वाहन पर स्टीकर लगाकर रूट निर्धारण की शुरूआत की।
नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पालिका परिषद ने पिपरिया बाईपास से मेला मैदान, सौजन्या चौक से नौरंगाबाद, सौजन्य चौक से मेला मैदान, लालपुर बैरियर से रेलवे स्टेशन, महेवागंज से मेला मैदान और नौरंगाबाद से एसएसबी कैंप तक टेंपो के रूट निर्धारित किए हैं। अब इन रूटों पर टेंपो का संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने रूट आवंटन कार्रवाई का शुभारंभ किया। पहले दिन सात टेंपो पर स्टीकर लगाकर पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में चलने वाले सभी टेंपो संचालक अपने वाहनों का पांच दिन के भीतर पंजीकरण करा लें। पंजीकरण न होने पर उनके टेंपो का चालान कर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा, पीटीओ एसआर कश्यप आदि अधिकारी मौजूद रहे।