फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रेंजर ने बाघ की लोकेशन जानने के लिए गांव का किया भ्रमण

रेंजर ने बाघ की लोकेशन जानने के लिए गांव का किया भ्रमण

Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेंजर ने बाघ की लोकेशन जानने के लिए गांव का किया भ्रमण

विज्ञापन
रेंजर ने बाघ की लोकेशन जानने को किया भ्रमण
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर के रेंजर बनारसीदास मौर्य ने गुरुवार को बाघ प्रभावित देवीपुर और सहजनियां बीट के जंगल से सटे अयोध्यापुर, सुंदरपुर, गंगापुर, सहजनियां, घमहाघाट आदि ग्रामों का भ्रमण कर बाघ के बारे में जानकारी की और ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें बाघ से बचाव के टिप्स दिए।
फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक राजेश कुमार आदि वनकर्मियों संग क्षेत्र के दौरे पर निकले रेंजर ने पहले देवीपुर, सहजनियां बीट के जंगल का निरीक्षण किया। उसके बाद सुंदरपुर, गंगापुर, अयोध्यापुर, सहजनियां के ग्रामीणों घमहाघाट के सरदारों से संपर्क कर तीन महीने से दहशत का पर्याय बने बाघ की लोकेशन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने गांव वालों को बाघ से बचाव के टिप्स भी दिए। क्षेत्रवासियों ने रेंजर को बताया कि बीते एक सप्ताह से बाघ के ताजे पगचिह्न दिखाई नहीं दिए हैं। हो सकता है बाघ जंगल में चला गया हो। रेंजर ने दोनों बीटों के जंगल में वनकर्मियों द्वारा कराए गए वनीकरण आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया। बताया कि क्षेत्र में बाघ की लोकेशन नहीं मिली है साथ ही वनीकरण कार्य संतोषजनक पाया गया। रेंजर ने सरदार लालसिंह के झाले पर जाकर उन्हें जरूरी निर्देश देकर सतर्क रहने की सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन




23एलकेएच 07

वन निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश वन निगम कर्मचारी यूनियन ने 40 सूत्री मांगों को लेकर वन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही गेट मीटिंग कर जनजागरण किया। वन निगम कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन वन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय मंत्री हरि प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वन निगम कर्मचारी 27 अगस्त को सभी कार्यालयों पर गेट मीटिंग करेंगे और 28 अगस्त को लखनऊ स्थित वन निगम मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे। धरना प्रदर्शन में हरि प्रकाश अवस्थी, रंजीत सिंह, राधे मोहन वर्मा, उमा शंकर गिरि, ओंकार श्रीवास्तव, राम गोपाल सिंह, गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed