{"_id":"5b5f4fee4f1c1b61508b63c1","slug":"141532973038-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमट, ट्रिपल राइडिंग में दो चचेरे भाइयों की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमट, ट्रिपल राइडिंग में दो चचेरे भाइयों की मौत, साथी घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा-लखीमपुर मार्ग पर रविवार की शाम ट्रिपल राइडिंग कर रहे कांवड़ियों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा, जहां डॉक्टर ने सदर कोतवाली के गांव रमनगरी के दो कांवड़िओं को मृत घोषित कर दिया। दोनों आपस में चचेरे भाई भी थे, जबकि उनके साथी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कांवड़िए हेलमेट नहीं लगाए थे।
सदर कोतवाली के गांव रमनगरी (खंभारखेड़ा) निवासी प्रसंग पांडेय उर्फ सूरज अपने चचेरे भाई विनोद पांडेय और गांव के ही रंगीलाल भार्गव एक बाइक पर सवार होकर रविवार को गजियापुर सरयू घाट पर गए थे। शाम को जल लेकर तीनों गोला गोकर्ण नाथ के लिए जा रहे थे। ढखेरवा-मल्लबेहड़ के बीच रात करीब 11 बजे सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों कांवड़ियों को सीएचसी रमियाबेहड़ लाई, जहां पर डॉक्टर ने 23 वर्षीय प्रसंग पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय और उसके उसके चचेरे भाई 24 वर्षीय विनोद पांडेय पुत्र राम खेलावन पांडेय को मृत घोषित कर दिया। 24 वर्षीय रंगीलाल भार्गव की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेजा गया वहां भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे ले लिया है और दोनों शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।