{"_id":"5b33d42a4f1c1b36208b5622","slug":"141530123306-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी-पीलीभीत का सीमांकन करने पहुंचे दोनों जिलों के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी-पीलीभीत का सीमांकन करने पहुंचे दोनों जिलों के अधिकारी
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खीरी-पीलीभीत का सीमांकन करने पहुंचे अधिकारी
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत सीमांकन का मामला अब अंतिम चरण में है। बुधवार को पलिया और पूरनपुर तहसील के अधिकारियों ने सीमांकन प्रक्रिया पूरी कराई। सिंगाही खुर्द के 14 पट्टेदारों को एक सप्ताह के अंदर कब्जा दिलाने की बात भी अधिकारियों ने कही।
1982 के 14 पट्टेदार जो सिंगाही खुर्द में रह रहे हैं। जिनका पूरनपुर तहसील के रामनगर के ग्रामीणों से सीमा के बीच खेत के कब्जे का मामला है। उसे लेकर सिंगाही खुर्द के पट्टेदार लगातार खीरी और पीलीभीत तहसील के चक्कर काट रहे थे। खीरी डीएम शैलेन्द्र सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर पीलीभीत के डीएम से वार्ता की थी। इसके बाद सीमांकन के लिए पलिया तहसीलदार अनिल कुमार यादव, रामपाल, भूपेन्द्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, विष्णु कुमार आदि की टीम के साथ ही पूरनपुर से नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, कानूनगो रामचंद्र, लेखपाल नरेश चंद्र, विवेक कुमार, विनय गंगवार, राजीव कंचन, सौरभ शर्मा आदि ने संपूर्णानगर और हजारा पुलिस बल के सहयोग से दोनों जिलों का सीमा का निस्तारण किया। तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने बताया कि पट्टे बहुत पुराने हैं तथा सिंगाही खुर्द के 14 पट्टेदारों को एक सप्ताह के अंदर कब्जा दिला दिया जाएगा। बताया कि सीमा का निर्धारण हो गया है जिसमें पत्ते और झाड़ियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन