फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किराया देने से मना करने पर एंबूलेंस कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, हंगामा

किराया देने से मना करने पर एंबूलेंस कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, हंगामा

Fri, 22 Jun 2018 05:08 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
किराया देने से मना करने पर एंबूलेंस कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन

प्रसूता को ले जाने के लिए एंबूलेंस कर्मचारी ने मांगा किराया, हंगामा
सीएचसी में प्रसूता, आशा बहू को पुलिस ने समझाबुझाकर कराया शांत
मामले की शिकायत, सीएमओ और डीएम से

निघासन। प्रसूता को ले जाने के नाम पर 102 एंबूलेंस कर्मचारी पर तीन सौ रुपये किराया मांगने का आरोप लगाया। किराया देने से मना करने पर नाराज कर्मचारी ने आशा बहू और प्रसूता के परिवारवालों से अभद्रता की। इससे नाराज परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत कराते हुए बयान दर्ज कराए। आशा बहू और प्रसूता ने मामले की शिकायत सीएमओ और डीएम से की है। एडिशनल सीएमओ ने मामले में जांच के लिए एंबूलेंस प्रभारी से कहा है।

गांव सरपतहा निवासी आशा बहू रीता देवी ने बताया कि शिवानी पत्नी नंदराम को गुरूवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। प्रधानपति रमेश लोधी ने बताया कि प्रसूता को 102 एंबूलेंस से सीएचसी लाया गया। आरोप है कि मरीज को सीएचसी में भर्ती कराते समय उससे किराया मांगा गया। प्रसव पीड़ा होने के कारण उसने बाद में बात करने को कहा। उसके बाद बच्चे का जन्म होने के बाद गुरूवार शाम करीब सात बजे एंबूलेंस से ले जाने के लिए आशा बहू रीता देवी ने जच्चा और बच्चे को बैठाया। एंबूलेंस में बैठते ही कर्मचारी बुद्वीराज ने उससे किराए के नाम पर तीन सौ रुपये मांगे। किराया देने से मना करने पर उसने अभद्रता की और एंबूलेंस से उतार दिया। इससे नाराज आशा बहू और प्रसूता के परिवार वाले उससे भिड़ गए। काफी हंगामे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा राहुल सिंह, नरेंद्र प्रताप ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए बयान दर्ज किए। उसके बाद प्राइवेट गाड़ी से प्रसूता को लेकर गए। आरोप है कि इसके पहले भी गांव बिहारी पुरवा निवासी प्रसूता प्रीती देवी से किराया मांगा गया था, जिसको लेकर हंगामा हुआ था। उधर एंबूलेंस कर्मचारी बुद्वी राज ने बताया कि डिस्चार्ज का पर्चा नहीं बना था, जिसके चलते एंबूलेंस से बाहर जाने को कहा था। किराया मांगने का आरोप गलत है। एडिशनल सीएमओ अश्विनी कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। एंबूलेंस प्रभारी से जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed