{"_id":"5b0081da4f1c1bea408b6800","slug":"141526759898-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गए दो बालक हुए लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गए दो बालक हुए लापता, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 20 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार गए दो बालक हुए लापता, रिपोर्ट दर्ज
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के पहलवानपुर गांव पालिका के रतिपुर ग्राम के दो बालक गत सप्ताह बाजार से लापता हो गए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कैलाली जिले की घोड़ाघोड़ी नगरपालिका के तहत पहलवानपुर गांव पालिका वार्ड नंबर नौ के रतिपुर ग्राम निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र सुमन सिंह (13) अपनी दादी के साथ गत 12 मई को स्थानीय बाजार के लिए अपने साथी भरत शाह (14) के साथ गया था। दादी के बाजार में सामान खरीदने में व्यस्त हो जाने से दोनों बालक उसी दिन बाजार से लापता हो गए। दादी के काफी खोजने पर भी दोनों बालक नहीं मिले। दादी वापस घर आई और परिजनों को जानकारी दी। भारत में नौकरी करने गए अर्जुन सिंह को खबर मिलने पर वह वापस नेपाल आया, उसने दोनों बालकों की कैलाली तथा कंचनपुर जिले में काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता न चलने पर उसने धनगढ़ी आकर जिला पुलिस कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई है।