फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ...लो खुल गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार

...लो खुल गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार

Wed, 15 Nov 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
...लो खुल गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार
पलियाकलां।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस बार पर्यटन का शुभारंभ बाल गृह के बच्चों से करवाया गया। इसके लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मदद से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संचालित बालगृह के बच्चों को दुधवा बुलाया गया था।
बच्चों को लखनऊ से यहां 11 बजे पहुंचकर साढ़े 11 बजे ओपनिंग करनी थी, लेकिन वे समय से नहीं आ सके। बावजूद इसके अधिकारियों ने उनके आने की प्रतीक्षा की। अपराह्न साढ़े तीन बजे बच्चों की बसें दुधवा पर्यटन परिसर आ र्गइं, जिन्हें देख इंतजार कर रहे सैलानियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। शाहजहांपुर, लखीमपुर, कानपुर, बनारस, लखनऊ आदि जगहों के बालगृह में रहने वाले 150 बच्चे इस उद्घाटन सत्र का हिस्सा बने। इन बच्चों को शाम की शिफ्ट में जंगल भ्रमण करवाया गया। उनके साथ महिला एवं बाल कल्याण विभाग लखनऊ के डीडी पुनीत मिश्रा, आशुतोष सिंह, यूनीसेफ के राज्य सलाहकार दिव्य प्रकाश, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार निगम आदि भी मौजूद रहे। कानपुर बालगृह की बालिका काजल ने दुधवा के मुख्य द्वार का फीता काटा, जिसके बाद सैलानियों का जंगल में प्रवेश शुरू हो गया। इस दौरान एफडी सुनील चैधरी, डीडी महावीर कौजलगि के साथ ही समस्त पार्क स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


वेबसाइट से होगी ऑनलाइन बुकिंग
दुधवा नेशनल पार्क का कोई हेल्पलाइन नंबर अभी तक जारी नहीं किया गया है। सैलानी दुधवा की वेबसाइट से जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए भी सैलानियों को दुधवा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ईको टूरिज्म डॉट कॉम पर जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने हट व रूम बुक करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन की बुकिंग पार्क ने कर रखी थी बंद
पहले दिन की बुकिंग पार्क ने बंद कर रखी थी। इसको लेकर यहां सैलानी तो आए, लेकिन रुकने सहित अन्य व्यवस्थाएं उनको नहीं दी गईं, जबकि 16 नवंबर को पर्यटन के लिए 14 हटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

पहले दिन शाहजहांपुर, लखनऊ, मुंबई, पीलीभीत के सैलानी पहुंचे
पहले दिन दुधवा नेशनल पार्क का द्वार खुलने के बाद लखनऊके दंपति अमित गुप्ता और उनकी पत्नी अमृता गुप्ता के साथ ही शाहजहांपुर के शरद गुप्ता और उनकी पत्नी ने दुधवा का आनंद लिया। इसके बाद मुंबई से आए प्रकाश पिटकर व उनकी पत्नी अंजली पिटकर ने भी दुधवा घूमा। रूपैडिया से आए अमित कुमार अग्रवाल ने भी दुधवा के रोमांच का मजा लिया।

देर से उद्घाटन होने के कारण ज्यादा नहीं घूम सके सैलानी
दुधवा नेशनल पार्क का उद्घाटन 11:30 की बजाय 03:30 बजे हुआ, जिसके कारण भीतर जाने वाले सैलानी ज्यादा कुछ नहीं देख पाए। उन्होंने सिर्फ हिरन और पक्षियों को देखकर ही खुशी जताई। शाहजहांपुर की राखी गुप्ता ने बताया कि लगभग 4:30 बजे उनको अंदर जाने का मौका मिला। वो मात्र आधा घंटा ही भ्रमण कर सकीं, जिसमें उन्होंने हिरनों के झुंड तथा अन्य पक्षियों को करीब से देखा।

पहले दिन प्रवेश रहा नि:शुल्क
दुधवा नेशनल पार्क के पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया। पिछले वर्ष भी पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया था। इससे सैलानियों ने राहत महसूस की है।

महिला और पुरुष गाइड उत्साहित
दुधवा के आगाज से महिला और पुरुष गाइड काफी उत्साहित दिखे। जून से वह खाली बैठे थे और अब उनकी रोजी के दिन शुरू हुए हैं। यहां बता दें कि दुधवा में पिछले दो सत्र से महिला गाइडों की नियुक्ति महिला सैलानियों को देखते हुए की गई थी। गाइड नेहा, सुलोचना, कीर्ति, निधि, सानिफा खान, अनुरूपा समेत पुरुष गाइडों ने दुधवा के आगाज पर खुशी जताई है।

नहीं रहा कोई बड़ा वीआईपी
दुधवा के नवीन सत्र की ओपनिंग में कोई भी बड़ा वीआईपी नहीं दिखा। पिछले सत्र में भी यही स्थिति थी।

इन जगहों की सैर करेगा रोमांचित
दुधवा नेशनल पार्क में टाइगर हैवन पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा झादी ताल, अमहा ताल, भीरा के पास स्थित किशनपुर सेंच्युरी में बाघ, बारहसिंघा, गैंडों का स्वच्छंद विचरण रोमांचकारी होगा।

883 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बाघों का आकर्षण
दुधवा का क्षेत्रफल 680 वर्ग किलोमीटर, जबकि किशनपुर सेंच्युरी का क्षेत्रफल 203 वर्ग किलोमीटर है। दुधवा टाइगर रिजर्व का कुल 883 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में आकर्षण का केन्द्र बाघ है।


450 प्रजातियों के पक्षियों का है बसेरा
दुधवा टाइगर रिजर्व में मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुओं की 15 प्रजातियां तो इतनी ही प्रजातियों के सर्प मिलते हैं। इसके अलावा 450 प्रजातियों के पक्षी दुधवा के जंगल में देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed