{"_id":"5a03373c4f1c1bc45b8b4cc7","slug":"141510160188-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के उम्मीदवारों की घोषणा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के उम्मीदवारों की घोषणा आज
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक जिला प्रभारी जावेद जमील और अवध प्रांत के सोशल मीडिया प्रभारी बंशराज दुबे की मौजूदगी में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जावेद जमील ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही है।
लखीमपुर में आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों से भेंट करते हुए जिला संयोजक वलीम खान ने बताया कि नौ नवंबर को आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। स्वच्छ और स्वस्थ लोकतांत्रिक सरकार के निर्माण में आप कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से लग जाना चाहिए। बैठक को वंशराज दुबे ने भी संबोधित किया। बैठक में ऋषिराज सिंह, मोहम्मद लईक, शिव कुमार सिंह चौहान, शिवचंद्र सिंह तोमर, राममूर्ति वर्मा, डॉ. जगदीश वर्मा, अफसर खान, क्रिशांग गुप्ता, उमर खान, मोहम्मद खुबैब, अंकुर गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।