{"_id":"59fca38f4f1c1b6e548ba935","slug":"141509729167-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश पर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी।
श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निर्मल आश्रम गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के मुुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई, फिर वहीं आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सिख समुदाय के हजारों महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहब की सवारी के आगे पीले वस्त्रों में पंच प्यारे पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे। सबसे आगे कलाकार गतका के करतब दिखा रहे थे। महिलाएं और रागी जत्थे की टोलियां शबद कीर्तन गा रहीं थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल थे। पूरी शोभायात्रा बेहद अनुशासित ढंग से शहर से गुजरी, जिसका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को श्रद्धालुओं ने शिविर लगाकर चाय-पानी का वितरण किया। शहर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और तोरणद्वारों से सजाया गया। जुलूस सेठ घाट रोड स्थित निर्मल आश्रम गुरुद्वारा से शुरू होकर मेला रोड, संकटा देवी रोड मेन रोड सदर चौराहा, रोटरी चौराहा, इमली चौराहा, आनंद टॉकीज रोड होते हुए निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में पहुंच कर समाप्त हुई। शनिवार को गुरुद्वारों में दीवान सजेंगे। शबद कीर्तन के साथ कथा होगी और लंगर का आयोजन होगा।