{"_id":"59e244cb4f1c1bd8538b7585","slug":"141508000971-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरमहाविद्यालीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरमहाविद्यालीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के सीजीएन महाविद्यालय के मैदान में हुए दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालीय हॉकी टूर्नामेंट में बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। टूर्नामेंट के जरिए 22 सदस्यीय टीम गठित की गई है।
नगर के सीजीएन पीजी कॉलेज में कानपुर विश्वविद्यालय की बालक बालिका हॉकी टीम गठित करने के लिए अंतरमहाविद्यालीय टूर्नामेंट कराया गया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 23 कॉलेजों के 40 बालक और 16 कॉलेजों से 31 बालिका हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए। टूर्नामेंट के जरिए 22 सदस्य बालक और बालिका की अलग-अलग हॉकी की टीम गठित की गई।
कानपुर विश्वविद्यालय से आए कोच राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के जरिए 22 हॉकी टीम गठित की गई है। बालक टीम का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और बालिका टीम रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हॉकी टूर्नामेंट खेलेंगे। इसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलाकर कानपुर विश्वविद्यालय की बालक और बालिका की अलग-अलग हाकी टीम गठित की जाएगी। कॉलेज के मैदान पर हुए टूर्नामेंट में राधिका सिंह और नसीम को बेस्ट प्लेयर चुना गया। टूर्नामेंट में हमीरपुर के धर्मेंद्र सिंह चौहान, बाईडीसी के मनोज कुमार और राजेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य नवनीत तोमर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मधुसूदन गिरि, डॉ. आरआर सिंह, सुरेश चंद वर्मा, प्रबंधक आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।