फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मच्छरों की भरमार, लोगों को कर रहे बीमार

मच्छरों की भरमार, लोगों को कर रहे बीमार

Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मच्छरों की भरमार, लोगों को कर रहे बीमार
मच्छरों की भरमार, लोगों को कर रहे बीमार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। कार्तिक के महीने में भी गर्मी अपने चरम पर है, जिससे मच्छरों की भरमार भी जस की तस है। मच्छरों के प्रकोप से जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी रही, जिससे पर्चा काउंटर, डॉक्टर कक्ष सहित दवा वितरण काउंटर मरीजों से फुल रहे। जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 1800 पर्चे बनें, जिसमें से करीब पांच सौ मरीज बुखार पीड़ित थे।
विज्ञापन


इस समय सबसे ज्यादा मरीज बुखार के आ रहे हैं। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी।
डॉ. एके गौतम, सीएमएस



बुखार से तीन बच्चों की मौत
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में रविवार को भर्ती की गई बुखार पीड़ित राधा(2) पुत्री मुन्ना और नीमगांव निवासी फदाली की पुत्री नेहा(5) की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वहीं रविवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए बुुखार पीड़ित सुमित(3) पुत्र सरजू की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बुखारी टोला निवासी पंकज ने अपने दस माह के पुत्र आयुष व सिटोलियापुरवा निवासी इंद्रपाल ने अपनी 11 माह की पुत्री नीलम को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


डेंगू से दो की हो चुकी है मौत
जिले में डेंगू के मच्छरों का कहर अभी भी जारी है। इस सीजन में दस लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग कर रहा दीवाली का इंतजार
बुखार के बढ़ते मरीजों को लेकर जिले के स्वास्थ्य स्वास्थ्य अधिकारी भी परेशान हैं। मच्छरों को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना भी नाकाफी साबित हो रही है। वहीं स्टाफ की कमी के चलते मलेरिया विभाग भी असहज है। मच्छरों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दीवाली से काफी उम्मीदें हैं। अधिकारियों का कहना है कि दीवाली पर गली-गली में आतिशबाजी होती है, जिसका धुआं कई दिनों तक हवा में बना रहता है, जो मच्छरों व बरसात में उपजे कीटों के खात्मे में काफी कारगर साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रखें सावधानी
1- एंटीबॉयोटिक दवाओं का सेवन खुद न करें
2- हल्के गर्म पानी से नहाएं और मच्छरदानी में सोएं
3- तरल पदार्थ व पानी का सेवन खूब करें
4- डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है इसलिए घर व आसपास पानी इकठ्ठा न होने दें
5- कूलर की हर सप्ताह सफाई करते रहें और पीने के पानी को ढ़क कर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed