{"_id":"57b9b7124f1c1b4d58d4eda0","slug":"14-passengers-were-checking-ticketless","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में 14 यात्री बेटिकट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में 14 यात्री बेटिकट मिले
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचालक की संविदा समाप्त, टीआई को किया सस्पेंड
लखनऊ के यातायात अधीक्षक (टीएस) ने धौरहरा लखीमपुर मार्ग पर रोडवेज की अनुबंधित बस को चेक किया तो उसमें 14 यात्रियों के पास टिकट नहीं मिले, जबकि उनसे किराया वसूला गया था। मामले को गंभीर मानते हुए परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है, जबकि इस रूट के इंचार्ज टीआई को भी आरएम ने निलंबित कर दिया है।
परिवहन निगम लखनऊ मुख्यालय के टीएस एलके त्रिवेदी के नेतृत्व में शनिवार को जिले में चेकिंग अभियान चला। अभियान के दौरान टीएस ने धौरहरा से लखीमपुर आ रही बस संख्या यूपी 31 टी/3170 को सिसैया चौराहे पर चेक किया। बस मे सवार 51 में से 14 यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। टीएस ने जब यात्रियों से जानकारी की तो मालूम हुआ कि परिचालक अजय गुप्ता ने यात्रियों से पैसा लेकर टिकट नहीं दिया। यह सभी यात्री धौरहरा से सिसैया के लिए सवार हुए थे। यात्रियों से पुष्टि होने पर टीएस एलके त्रिवेदी ने परिचालक के बारे में रिपोर्ट आरएम हरदोई, एआरएम लखीमपुर वीके गोस्वामी को भेजी। टीएस की रिपोर्ट पर आरएम हरदोई ने रूट के टीआई कमलेश वर्मा को निलंबित करने के साथ ही संविदा परिचालक अजय गुप्ता के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की है।
टीएस लखनऊ एलके त्रिवेदी का कहना है कि इस मामले में उन्होंने आरएम हरदोई से लिखा पढ़ी की थी।
एआरएम लखीमपुर डिपो ने बताया कि टीएस की रिपोर्ट पर आरएम ने टीआई को निलंबित करने के साथ ही परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।