फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   14 lakh ladies will get a protective shield to avoid corona infection

14 लाख लाडलों को मिलेगा कोरोना संक्रमण से बचने का सुरक्षा कवच

Sat, 16 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
14 lakh ladies will get a protective shield to avoid corona infection
corona vaccine - फोटो : demo photo

तीसरी लहर की आशंका के चलते 2-17 साल तक के बच्चों का होना है टीकाकरण
विज्ञापन

18 साल से अधिक उम्र के 62.50 प्रतिशत लोगों का हो चुका वैक्सीनेशन

लखीमपुर खीरी। सरकार बच्चों और किशोरों का वैक्सीनेशन जल्द शुरू कराने जा रही है। इस दौरान दो से 17 साल तक के किशोर-किशोरियों को कोरोना प्रतिरक्षित किया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में इस उम्र के बच्चों और किशोरों की संख्या करीब 14 लाख है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू किया था। इसके बाद 45 और फिर 18 साल से 44 उम्र के युवाओं के वैक्सीन लगनी शुरू हो गई। अब तक निर्धारित लक्ष्य 28,05361 के सापेक्ष अब तक 1649243 लोगों के पहली और 243320 लोगों के दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

18 साल से अधिक उम्र के करीब 62.50 प्रतिशत का टीकाकरण होने एवं तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विशेषज्ञ समिति ने दो से 17 साल तक के बच्चों और किशोरों का टीकाकरण कराने की सिफारिश की है। इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। यहां बता दें कि जिले में दो साल से लेकर 17 साल तक के करीब 14 लाख बच्चे और किशोर-किशोरियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक टीकाकरण की स्थिति

  • कुल आबादी- करीब 46 लाख (2011 की जनगणनानुसार- 40.2 लाख)
  • टीकाकरण का लक्ष्य-28,05361
  • प्रथम डोज का टीकाकरण-1649243
  • दूसरी डोज का टीकाकरण-243320
  • टीकाकरण का प्रतिशत- 62.50 प्रतिशत

पहली डोज में टॉप-5 क्षेत्र

  • शहरी क्षेत्र- 165
  • सीएचसी बेहजम-71.6
  • सीएचसी नकहा-68.1
  • सीएचसी ईसानगर-61.9
  • सीएचसी धौरहरा-59.9

दूसरी डोज में टॉप-5

  • शहरी क्षेत्र-56.3
  • सीएचसी बेहजम-11.5
  • सीएचसी कुंभी-9.3
  • सीएचसी नकहा-8.4
  • सीएचसी पलिया व मोहम्मदी-7.4

लक्ष्य के सापेक्ष करीब 63 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। अगले माह के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा। जिले में दो से अधिक उम्र के बच्चों एवं 17 तक के किशोर-किशोरियों की संख्या तकरीबन 14 लाख है। वैक्सीनेशन जिले भर में हो रहा है। बच्चों के लिए निर्देश मिलते ही आंगनबाड़ी, सब सेंटर सहित स्कूलों में टीकारकण शिविर लगाए जाएंगे। - डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed