{"_id":"5c28adfcbdec2256e43d27e1","slug":"131546169852-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़बा माइनर फटने से स्कूल में पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़बा माइनर फटने से स्कूल में पानी भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़बा माइनर फटने से स्कूल में पानी भरा
जंगबहादुरगंज। पसगवां विकास खंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखबसा में माइनर का पानी भर जाने से शिक्षकों और शिक्षार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह मड़बा माइनर ग्राम सुखबसा में फट गया जिससे पानी मैदान में भर गया। मैदान में पानी भरने से बालक और बालिकाएं पीछे की दीवार कूदकर अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे। भीषण सर्दी के बाद भी बच्चे कक्षा में ही शिक्षण कार्य करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर की टेल पर सफाई कम होने के कारण माइनर यहां फट जाता है। प्रधानाध्यापक छत्रपाल भारती का कहना है कि सर्दी के दिनों में एक या दो बार माइनर जरूर फट जाता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती रहती है। दूसरे दिन में भी मैदान से पानी नहीं निकल पाया है।