फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 10:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
ममरी (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गन्ना देने के बहाने से 16 वर्षीय किशोर ने बच्ची को खेत में बुलाया और दुष्कर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि वह लखनऊ में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित खेत में एक किशोर गन्ना छील रहा था। उसकी साढ़े पांच साल की पुत्री भी खेलते हुए खेत के पास पहुंच गई। आरोपी किशोर ने पुत्री को गन्ना देने के बहाने खेत में बुला लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर बच्ची की बड़ी बहन जब मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। बड़ी बहन पीड़ित बच्ची को लेकर घर आई और घटना की जानकारी मां को दी। उधर घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। बच्ची का मां ने घरेलू उपचार किया और मामले की जानकारी अपने पति को दी। सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह घर पहुंचा पिता बच्ची को लेकर थाना हैदराबाद पहुंचा। पुलिस को पूरी घटना बताई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उपचार करने वाली महिला डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया रेप होने की बात कही है, लेकिन उनका कहना है कि अभी मेडिकल प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। मेडिकल प्रक्रि या पूरी होने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बाबत कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना हैदराबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed