फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पालिका प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पालिका प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Sun, 18 Nov 2018 06:03 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पालिका प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
लखीमुपर खीरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 को लेकर पालिका प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्वेक्षण के लिए चार जनवरी को दिल्ली से टीम आएगी। इस बार शहर की रैंकिंग और बेहतर हो, इसके लिए पालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ शुलभ शौचालयों पर स्वच्छता संदेश की पेंटिंग करवाई है, जिससे नगरवासी भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हों।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रतियोगिता इस बार पांच हजार अंकों की होगी, जबकि पिछली बार यह चार हजार की थी। इसमें लखीमपुर पालिका की 356 वीं रैंकिंग थी, जबकि 2017 में रैकिंग 410 वीं थी। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में 1250 अंक सत्यापन के, 1250 अंक प्रत्यक्ष अवलोकन, 1250 अंक नागरिक प्रतिक्रिया एवं 1250 अंक सेवा स्तर प्रगति के लिए निर्धारित हैं। दिल्ली से टीम आकर इन बिंदुओं पर शहर का निरीक्षण करते हुए सफाई के लिए कराए गए कार्यों का निरीक्षण और सत्यापन करेगी और उसी के आधार पर अंक देगी।
विज्ञापन


इन चार बिंदुुओं पर होगी पालिका की परीक्षा
1. सत्यापन - शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने जो कार्य कराए हैं सर्वेक्षण टीम उनका सत्यापन करेगी।
2. प्रत्यक्ष अवलोकन - पालिका के निर्माण कार्यों सहित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को देखने के साथ कहां कहां डस्टबिन रखवाए गए हैं उनका निरीक्षण करेगी।
3. नागरिक प्रतिक्रिया- टीम स्वच्छता पर निर्धारित प्रश्नों पर शहरवासियों से सफाई व्यवस्था, खुले में शौच आदि को लेकर सवाल जवाब करेगी।
4. सेवा स्तर प्रगति -इसके तहत नगर पालिका शहरवासियों को जो सुविधाएं मुहैया करवा रही है, उनमें पिछले वर्ष की तुलना में कितनी प्रगति हुई है। इसका हाल जानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा प्रयास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में 100 शहरों की सूची में शामिल कराना है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। रैंकिंग बेहतर करने में नगरवासियों की भी विशेष भूमिका रहती है। इसलिए शहरवासियों को चाहिएं वह भी पालिका का सहयोग करें।
- अखिलेश त्रिपाठी ईओ नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed