{"_id":"5b92c2e4867a557eaf186b74","slug":"131536344804-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा शारदा नदी का कटान, एनडीआरएफ ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा शारदा नदी का कटान, एनडीआरएफ ने किया दौरा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 07एलकेएच401, 402, 408
थम नहीं रहा शारदा का कटान, एनडीआरएफ ने किया दौरा
क्षेत्र के कई गांवों में जाकर ग्रामीणों से ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। इलाके में शारदा नदी का कहर जारी है। नदी के कटान से ग्रामीण परेशान हैं। जंगल नंबर सात स्थित चमरौंधा प्राइमरी स्कूल के पास नदी जहां बृहस्पतिवार को काफी दूर थी, वहीं शुक्रवार को नदी स्कूल के पास पहुंच चुकी है। कभी भी स्कूल नदी में समा सकता है। यही हाल देशराज टांडा का है, नदी यहां भी तेजी से कटान करती हुई आगे बढ़ रही है। नदी का आलम देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और मेडिकल कैंपों की रूपरेखा तैयार की।
बता दें कि बीते कई दिनों से शारदा नदी इलाके के साथ ही भीरा इलाके में तबाही मचा रही है। इलाके में छंगाटांडा का नामोनिशान मिटाने के बाद अब नदी ने जंगल नंबर सात और देशराज टांडा में कटान का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को नदी जंगल नंबर सात के चमरौधा स्कूल से लगभग पांच से छह सौ मीटर की दूरी पर थी लेकिन शुक्रवार को नदी स्कूल के एकदम पास आ गई है। उधर बाढ़ के हालात देखते हुए 11वीं वाहिनी लखनऊ से आई एनडीआरएफ की टीम ने गांवों का दौरा किया। टीम कमांडर संजीव कुमार, कानूनगो रामपाल राजवंशी, लेखपाल प्रकाश यादव, सहायक अभियंता राजेश कुमार व ग्राम प्रधानों के साथ कई गांवों में पहुंचे। टीम कमांडर ने बताया कि एसडीएम सुनंदू सुधाकरन के कार्यालय में वार्ता भी की गई है, जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों व मेडिकल कैंपों की रूपरेखा तैयार की गई है। एनडीआरएफ टीम ने श्रीनगर, जंगल नंबर सात, आजादपुर आदि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। यहां टीम में सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौड़, आरक्षी पोखन लाल, नितिन, चंद्रभान सहित दस सदस्य शामिल रहे।