फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आर्गेनिक खेती कर रहे किसानों को उत्पाद बेचने के लिए मिलेगा प्लेटफार्म

आर्गेनिक खेती कर रहे किसानों को उत्पाद बेचने के लिए मिलेगा प्लेटफार्म

Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
आर्गेनिक खेती कर रहे किसानों को उत्पाद बेचने के लिए मिलेगा प्लेटफार्म
आर्गेनिक खेती के उत्पाद बेचने को मिलेगा प्लेटफार्म
विज्ञापन

मंडी परिषद लगाएगा दो दिवसीय कृषक एवं आम उपभोक्ता मेला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। आर्गेनिक खेती के जरिए जैविक फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। मंडी परिषद उन्हें आर्गेनिक फूड हब के तौर पर प्लेटफार्म मुहैया कराने जा रहा है, जहां पर किसान अपने जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए मंडी परिषद लखनऊ के मोहल्ला गोमतीनगर में 15 और 16 सितंबर 2018 को दो दिवसीय कृषक एवं आम उपभोक्ता मेला लगाएगा। मेला में प्रतिभाग करने के लिए आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों का पंजीकरण मंडी समिति सचिव के पास किया जा रहा है।
अभी तक आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के पास बाजार उपलब्ध नहीं था, जिससे आम लोगों तक जैविक उत्पादों को पहुंचाना मुश्किल हो रहा था। प्रदेश सरकार ने आर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए मंडी परिषद गोमतीनगर लखनऊ में किसान बाजार का निर्माण कराया है, जहां किसानों को बाजार में आर्गेनिक उत्पाद का स्टाल लगाने का मौका दिया जा रहा है। मंडी सचिव संतोष यादव ने बताया कि किसानों की खुशहाली, समृद्धि और आय दोगुना करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, जिसमें आर्गेनिक खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य संगठनों ने जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया है, क्योंकि लोगों को स्वस्थ्य रखने में आर्गेनिक खेती से प्राप्त जैविक उत्पाद ही एकमात्र विकल्प है। सचिव ने बताया कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के प्रयोग से कई तरह की बीमारियां लोगों को शिकार बना रही हैं। ऐसे में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

-----------
मोबाइल के जरिए कराएं पंजीकरण
आर्गेनिक खेती करने वाले किसान पंजीकरण कराने के लिए मंडी सचिव संतोष यादव के मोबाइल 9839593646 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसान सीधे मंडी समिति राजापुर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ठहरने और भोजन की व्यवस्था करेगा मंडी परिषद
सचिव संतोष यादव ने बताया कि मेला में प्रतिभाग करने वाले किसानों को भोजन और ठहरने की व्यवस्था मंडी परिषद कराएगी। इसके अलावा जिले से जाने वाले किसानों को मंडी समिति की ओर से गाड़ी जाएगी। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मेला चलेगा, जिसमें किसानों को अपने उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए स्टाल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed