{"_id":"5b8835cb42c7924658644ba5","slug":"131535653323-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में भगवान की तस्वीर देख भड़का वकील, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में भगवान की तस्वीर देख भड़का वकील, हंगामा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में श्रीराम की तस्वीर देख भड़का वकील, हंगामा
क्रासर......
सदर तहसील में हुआ मची अफरातफरी, कोतवाली तक पहुंचा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
30एलकेएच23
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील में नायब तहसीलदार के दफ्तर में भगवान श्रीराम के चित्र को देखकर एक वकील भड़क गया और उसे हटाने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी तहसीलदार पूरन सिंह राना के कार्यालय में जाकर भगवान के चित्र पर आपत्ति जताते हुए हटाने की मांग कर डाली। जबकि उससे ऊपर महात्मा गांधी का चित्र लगा है। हंगामे की सूचना पाकर वकीलों का गुट भी पहुंचा और भगवान के चित्र को हटाने की मांग करने वाले वकील का विरोध किया। इससे तहसील में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों को सदर कोतवाली लाया गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर मोहल्ला राजगढ़ निवासी वकील 60 वर्षीय शत्रोहन लाल ने नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी के दफ्तर में लगे भगवान श्रीराम के चित्र पर आपत्ति जताई और उसे तुरंत हटाने की मांग की। इसके बाद प्रभारी तहसीलदार पूरन सिंह राना के कार्यालय में पहुंचकर जोर जोर से चिल्लाकर हंगामा करने लगा। इससे लोगों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में और वकील भी जुटने लगे। जब मामला समझा, तो वकीलों ने ही शत्रोहन लाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। नौबत हाथापाई तक बन आई, तो सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पर काफी देर तक वकील अपनी बात पर अड़ा रहा। इसके बाद अन्य वकीलों का रोष देखकर शत्रोहन तहसील से चला गया।
बाक्स=वर्जन......
काफी समय पहले किसी ने भगवान का चित्र लगाया होगा, जिसको लेकर एक वकील ने आपत्ति जताते हुए बुद्ध का चित्र लगाने की मांग की। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
पूरन सिंह राना, तहसीलदार
बाक्स=वर्जन....
अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है, जिससे कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। यदि कोई शिकायत दर्ज कराएगा, तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
=========================
अमित