{"_id":"5b843e9e42c79246725bb470","slug":"131535393438-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के लिए किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के लिए किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान सहकारी चीनी मिल के प्रांगण में धरना व क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
किसान मजदूर संगठन के किसान तरसेम सिंह, चरनजीत सिंह लाडी, परमिंदर सिंह पप्पू, बेनिपाल की अगुवाई में किसानों ने क्रमिक अनशन व धरना शुरू किया है। 22 अगस्त को भी ज्ञापन दिया गया जिसमें धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं मिलता है तब तक लगातार क्रमिक अनशन किया जाएगा। चीनी मिल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, केन यूनियन अध्यक्ष दिलावर जीत सिंह, तरसेम सिंह, सिंहासन यादव, सईद अहमद, रामदयाल यादव के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, महामंत्री इश्तियाक अहमद खान, बसंत चारों सहित व्यापारी भी धरना स्थल पर पहुंचे। धरना की अगुवाई करने वाले किसान पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह पप्पू ने बताया कि अभी तक मिल का कोई अधिकारी नहीं आया है और ये आंदोलन क्रमिक अनशन तब तक चलाते रहेंगे जब तक भुगतान नहीं होगा।